शेखपुरा, 12 अक्तूबर (राजेश कुमार झा): बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सुचारू, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शेखपुरा जिला प्रशासन ने ‘जिला शिकायत निवारण समिति’ का गठन किया है। यह समिति 24 घंटे कार्यरत रहेगी और चुनाव से संबंधित सभी प्रकार की शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु जिम्मेदार होगी।

समिति को विशेष रूप से स्थैतिक निगरानी दल (SST) की कार्रवाई, नागरिकों को हुई किसी असुविधा और निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से जुड़ी शिकायतों के समाधान का दायित्व सौंपा गया है।
इस समिति में शामिल अधिकारी इस प्रकार हैं:
- श्री संजय कुमार, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद-सह-उप विकास आयुक्त, शेखपुरा – मोबाइल: 9031071931
- श्री बासुकी नाथ, व्यय अनुवीक्षण नोडल पदाधिकारी (संयोजक) – मोबाइल: 7717781799
- श्री नागेंद्र राय, सहायक कोषागार पदाधिकारी – मोबाइल: 9576911880
कोई भी नागरिक अपनी शिकायत जिला शिकायत निवारण समिति (DPGRO) अथवा संबंधित अधिकारियों को सीधे फोन के माध्यम से दर्ज करा सकता है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती देने हेतु शिकायतें समय पर दर्ज कराएं।

