जन सुराज पार्टी ने जारी की 65 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, प्रशांत किशोर ने भागलपुर से अमरकांत झा को उतारा मैदान में

पटना, 13 अक्तूबर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में जुटी जन सुराज पार्टी ने सोमवार को 65 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सूची जारी की। इस दौरान पार्टी सूत्रधार प्रशांत किशोर, मोनाजिर हसन, बसंत चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


प्रशांत किशोर ने भागलपुर से वरिष्ठ अधिवक्ता अमरकांत झा की उम्मीदवारी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अमरकांत झा ने भागलपुर दंगों के पीड़ितों के पुनर्वास में अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामचंद्र सहनी के पार्टी में शामिल होने की भी जानकारी दी।
उदय सिंह ने लालू परिवार पर चार्जशीट दाखिल होने का हवाला देते हुए कहा कि जन सुराज योग्य, ईमानदार और समाजसेवी उम्मीदवारों को तरजीह दे रही है।


प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि 65 सीटों में 19 सुरक्षित और 46 सामान्य सीटें हैं। इनमें 14 अति पिछड़ा वर्ग, 14 मुस्लिम, 10 ओबीसी, 11 सामान्य वर्ग और एक एससी उम्मीदवार को सामान्य सीट से उतारा गया है।
प्रमुख उम्मीदवारों में नौतन से संतोष चौधरी, नरकटिया से लालबाबू यादव, हरनौत से कमलेश पासवान, बक्सर से तथागत हर्षवर्धन, कटिहार से डॉ. गाजी शारिक, तारापुर से डॉ. संतोष सिंह सहित कई नाम शामिल हैं।

More From Author

भाजपा एलाईंस के सामने नतमस्तक, एनडीए में ठगे गए सहयोगी: राजद प्रवक्ता एजाज अहमद

बिहार चुनाव 2025: डीएम ने मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:36 am, Aug 19, 2026
temperature icon 32°C
Thundery outbreaks in nearby
Humidity: 65 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 17 mph
Wind Gust: 20 mph
Clouds: 66%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:24 am
Sunset: 6:21 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0.14 mm 21% 16 mph 60% 1001 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0.04 mm 17% 12 mph 61% 999 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.3 mm 31% 9 mph 68% 1000 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.12 mm 22% 6 mph 76% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 13% 6 mph 82% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 24% 6 mph 82% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/31°°C 0 mm 13% 8 mph 72% 1003 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 9% 10 mph 56% 1002 mb 0 cm