बिहार विधानसभा चुनाव 2025: ADM ने पोस्टल बैलट और ETPBS तैयारियों की समीक्षा की

पटना,13 अक्तूबर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर सोमवार को वरीय पदाधिकारी-सह-एडीएम (आपदा) राजेश कुमार सिंह ने विधि महाविद्यालय परिसर स्थित सभागार में पोस्टल बैलट, बैलेट पेपर और ETPBS (सेवा मतदाता प्रणाली) कोषांगों की गहन समीक्षा की।
बैठक में सभी सहायक रिटर्निंग पदाधिकारी (ARO) और संबंधित कोषांगों के प्रभारी शामिल हुए। एडीएम सिंह ने निर्देश दिया कि डाक मतपत्र प्रणाली से जुड़ी सभी तैयारियाँ समय पर पूरी हों। उन्होंने कहा कि डाक मतदाताओं को प्रपत्र-12 समय पर उपलब्ध कराया जाए ताकि उन्हें आवेदन या मतदान में कोई असुविधा न हो।


सिंह ने स्पष्ट किया कि पोस्टल बैलट की पूरी प्रक्रिया आवेदन से लेकर प्रेषण तक पूरी पारदर्शिता के साथ, निर्धारित समयसीमा में पूरी हो। उन्होंने कहा, “हर पात्र मतदाता को डाक मतपत्र से मतदान का अधिकार मिले, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”


ETPBS प्रणाली से मतदान करने वाले सेवा मतदाताओं के लिए सभी तकनीकी और व्यवस्थागत पहलू सशक्त करने के निर्देश दिए गए। ADM ने AROs से कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल वोटिंग केंद्रों की स्थापना शीघ्र की जाए।
बैठक में विवेक कुमार शर्मा, अंजली कुमारी, अनुष्का श्रीवास्तव, जूही कुमारी और आलोक कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

More From Author

बिहार चुनाव 2025: डीएम ने EVM वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण को लेकर हुई बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:04 am, May 9, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 10 mph 39% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
32°/37°°C 0.13 mm 33% 11 mph 29% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 40% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.09 mm 33% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.08 mm 67% 8 mph 48% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.01 mm 29% 16 mph 47% 1009 mb 0 cm