पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए की रणनीति तेज़ हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज पटना में कहा कि NDA में सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट किया, “सीटों के बंटवारे का मुद्दा सौहार्दपूर्ण बातचीत से सुलझ गया है। कौन सी पार्टी किस सीट पर लड़ेगी, इस पर भी अंतिम दौर की बातचीत हो चुकी है।”

चिराग ने 12 अक्टूबर के फार्मूले की सराहना की, जिसमें JDU और BJP को 101-101 सीटें, जबकि LJP (RV) को 29 सीटें मिली थीं। उन्होंने जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी करने के संकेत भी दिए।
उन्होंने कहा, “मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में NDA पूरी तरह तैयार है।” चिराग पासवान खुद को एकजुट एनडीए का प्रतीक मानते हैं और अपने पिता रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

