बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,खुशियों के बीच छाया मातम छठ पूजा मनाने लुधियाना से आया था घर पहले पुत्र के जन्म एक दिन बाद मौत

गोपालगंज, 14 अक्तूबर (निज संवददाता) जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक बरहिमा गांव निवासी संजय महतों का पुत्र सुदर्शन महतो है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, सुदर्शन महतो अपने घर की छत पर गया था।

इसी दौरान पास के पोल से एक विद्युत तार उसके घर के ऊपर झूल रहा था। उसी तार पर उसका कपड़ा गिर गया था। कपड़ा हटाने के लिए जैसे ही उसने तार को छुआ, तार में प्रवाहित बिजली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।काफी देर तक जब सुदर्शन नीचे नहीं उतरा तो परिजन छत पर पहुंचे, जहां उसका शव पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों की चीख-पुकार से गांव में मातम छा गया। सूचना मिलने पर सिधवलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सुदर्शन महतो लुधियाना में मजदूरी का काम करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण उसी पर निर्भर था। कुछ दिन पहले ही वह छठ पर्व मनाने अपने गांव आया था। सोमवार को ही उसके घर पहले बेटे का जन्म हुआ था,जिससे घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन मंगलवार को हुए इस हादसे ने सारी खुशियां मातम में बदल दीं।-मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में हर कोई घटना से स्तब्ध है।स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पोल से लटकते खुले तारों के कारण पहले भी कई बार हादसे टल चुके हैं, लेकिन विभाग ने कभी ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे खतरनाक तारों को तुरंत दुरुस्त किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

More From Author

पुलिसिया बर्बरता के विरोध में व्यवसायियों ने बंद कराया माधोपुर बाजार एसडीपीओ के आश्वासन के बाद खुली दुकानें

चलती बस में मजदूर की तबीयत बिगड़ी,मौत के बाद चालक शव को सड़क किनारे छोड़कर भागा शहर के बंजारी की वारदात,जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:08 am, May 10, 2026
temperature icon 30°C
Sunny
Humidity: 45 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 12 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 12%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:07 am
Sunset: 6:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 12 mph 33% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 10 mph 24% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 7 mph 21% 1002 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
32°/38°°C 0 mm 0% 9 mph 28% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 35% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 9 mph 45% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 7 mph 50% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 45% 1008 mb 0 cm