चलती बस में मजदूर की तबीयत बिगड़ी,मौत के बाद चालक शव को सड़क किनारे छोड़कर भागा शहर के बंजारी की वारदात,जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज, 14 अक्तूबर (निज संवाददाता) नगर थाने के बंजारी स्थित एनएच-27 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बस में यात्रा कर रहे मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक शव को सड़क किनारे उतारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा और पास ही मृतक के परिजनों को रोते-बिलखते पाया,तो उन्होंने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव पोस्टमार्टम में भेज कार्रवाई में जुट गई।

मृतक नवादा जिले के 42 वर्षीय सुनील मांझी है। जानकारी के अनुसार वह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पिपरासी (पडरौना) स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूर का काम करता था। घटना के वक्त वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बस से नवादा से यूपी की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,जैसे ही बस गोपालगंज जिले के बंजारी चौक पर पहुंची, सुनील मांझी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बस में मौजूद यात्रियों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। इसके बाद चालक ने स्थिति देखकर बस रोक दी और शव को टीवीएस एजेंसी के पास सड़क किनारे उतारकर फरार हो गया।-डायल-112 की टीम पहुंची, शव को भेजा गया घरघटना की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मी अनिल वर्मा ने बताया कि मृतक की मौत संभवतः हार्ट अटैक से हुई है। उन्होंने बताया कि, “मृतक नवादा जिले का रहने वाला था और यूपी के पडरौना में चिमनी पर काम करता था। रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उसकी मौत हो गई।”पुलिस ने शव को एम्बुलेंस से मृतक के घर भेज दिया है। इस बीच नगर थाना की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और बस चालक की तलाश की जा रही है।-स्थानीय लोगों में नाराजगी,चालक की खोज में जुटी पुलिसघटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस चालक की हरकत पर नाराजगी जताई और कहा कि उसे शव को छोड़कर भागने के बजाय तत्काल मदद करनी चाहिए थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और चालक की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।

More From Author

बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,खुशियों के बीच छाया मातम छठ पूजा मनाने लुधियाना से आया था घर पहले पुत्र के जन्म एक दिन बाद मौत

जन सुराज से नाराज़ डॉ. गोविंद कुमार का इस्तीफ़ा, निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:22 am, Aug 18, 2026
temperature icon 28°C
Overcast
Humidity: 81 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:24 am
Sunset: 6:22 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.14 mm 29% 12 mph 79% 1002 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.07 mm 20% 15 mph 64% 1003 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0.74 mm 45% 16 mph 58% 1001 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.43 mm 34% 14 mph 60% 999 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0.29 mm 32% 13 mph 70% 1000 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0.03 mm 14% 12 mph 76% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 11% 11 mph 82% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0.06 mm 28% 11 mph 86% 1001 mb 0 cm