सोशल मीडिया प्रचार पर अब लगेगी लगाम, चुनाव आयोग ने जारी किए सख्त निर्देश

समस्तीपुर, 15 अक्तूबर (निज संवाददाता) अब कोई भी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवार सोशल मीडिया पर मनमाने तरीके से प्रचार नहीं कर सकेगा। चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम, यूट्यूब या किसी भी इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर कोई भी राजनीतिक विज्ञापन डालने से पहले मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी (MCMC) की पूर्व मंजूरी लेना अनिवार्य होगा।


केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सभी दलों और उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि नामांकन के समय उन्हें अपने सभी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा जिला और राज्य स्तर पर गठित MCMC कमेटियां सभी राजनीतिक विज्ञापनों की जांच करेंगी।
आयोग ने यह भी तय किया है कि चुनाव संपन्न होने के 75 दिनों के भीतर सभी दलों और उम्मीदवारों को सोशल मीडिया प्रचार से जुड़े खर्च का विस्तृत ब्यौरा देना होगा। इसमें विज्ञापन, कंटेंट निर्माण, सोशल मीडिया प्रबंधन और प्रचार अभियान से जुड़े सभी खर्च शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने पेड न्यूज पर भी कड़ी नजर रखने और संदिग्ध मामलों में सख्त कार्रवाई की बात कही है।
वहीं बिहार में दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियां तेज हैं। 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान को लेकर 53,806 बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और 57,746 वीवीपैट मशीनों का पहला रैंडमाइजेशन पूरा कर लिया गया है।

More From Author

बरियाही घाट पर बिजली पोल गिरने से 20 घंटे बाधित रही आपूर्ति, लोगों को भारी परेशानी

पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सांसद समर्थकों के बीच भिड़ंत, मारपीट से मचा हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:33 am, Mar 25, 2026
temperature icon 22°C
Mist
Humidity: 69 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:49 am
Sunset: 6:03 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
28°/33°°C 0 mm 0% 6 mph 23% 1011 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 0% 8 mph 15% 1008 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 0% 9 mph 13% 1006 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 0% 5 mph 16% 1007 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 6 mph 18% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 23% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 24% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/29°°C 0 mm 0% 1 mph 20% 1011 mb 0 cm