गुजरात कैबिनेट में बड़ा फेरबदल: सभी मंत्रियों का इस्तीफा, शुक्रवार को नई टीम लेगी शपथ

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) गुजरात में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया है। अब शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे नए मंत्रिपरिषद का शपथग्रहण समारोह होगा।


सरकार की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नई कैबिनेट का विस्तार मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई में किया जाएगा। यह फैसला चुनावी रणनीति के तहत लिया गया है, जिसमें जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने पर जोर दिया गया है।
पूरी कैबिनेट के इस्तीफे के बाद अटकलें हैं कि भूपेंद्र पटेल की टीम पूरी तरह से नई होगी। अब तक मंत्रिपरिषद में 8 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री शामिल थे। विधानसभा की कुल 182 सीटों के अनुपात में अधिकतम 27 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

शपथ लेने वाले संभावित चेहरों में दो नाम खासे चर्चा में हैं:

  • रीवाबा जडेजा (भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी): जामनगर से भाजपा विधायक हैं, उन्हें पहली बार मंत्री बनाए जाने की संभावना है।
  • हर्ष सांघवी (माजुरा से विधायक): वर्तमान में राज्य मंत्री हैं, उन्हें कैबिनेट रैंक मिल सकता है।
    यह पहली बार नहीं है जब भाजपा ने चुनाव से पहले सरकार में इतना बड़ा फेरबदल किया है। 2021 में विजय रूपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया था। तब भी अधिकतर विधायकों के टिकट काटे गए थे, और पार्टी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी।
    सूत्रों के मुताबिक, कुछ पुराने मंत्रियों को संगठन में अहम भूमिका दी जाएगी। अब देखना होगा कि नई कैबिनेट भाजपा की रणनीति को किस हद तक मजबूत कर पाती है।

More From Author

बिहार चुनाव 2025: जेडीयू ने जारी की 101 उम्मीदवारों की सूची, सामाजिक संतुलन पर फोकस

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: अभिषेक शर्मा ने मचाया धमाल, स्मृति मंधाना भी छाईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:52 am, Aug 18, 2026
temperature icon 27°C
Light rain shower
Humidity: 85 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:24 am
Sunset: 6:22 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
26°/27°°C 1.4 mm 70% 9 mph 86% 1001 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
26°/28°°C 0.76 mm 56% 9 mph 85% 1003 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.7 mm 43% 13 mph 70% 1003 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
31°/32°°C 1.12 mm 50% 15 mph 64% 1002 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.43 mm 34% 14 mph 60% 999 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0.29 mm 31% 13 mph 70% 1000 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0.03 mm 14% 12 mph 76% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 11% 11 mph 82% 1001 mb 0 cm