पूर्वोत्तर मानसून की दस्तक के साथ दक्षिण भारत में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) देशभर से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पूर्वोत्तर मानसून ने 16 अक्टूबर से दक्षिण भारत में दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, रायलसीमा और दक्षिण कर्नाटक के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है।


आईएमडी ने अगले 5 से 7 दिनों तक तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ गरज-तड़क और तूफान आने की चेतावनी भी दी गई है।
कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बना ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवात तथा बंगाल की खाड़ी में सक्रिय पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवाएं मौसम में बदलाव का संकेत दे रही हैं। इसके प्रभाव से 18 अक्टूबर के आसपास लक्षद्वीप क्षेत्र में निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है, जो आगे चलकर डिप्रेशन में बदल सकता है।
आईएमडी ने 17 अक्टूबर को तमिलनाडु, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बहुत भारी बारिश, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी 18 से 20 अक्टूबर के दौरान बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश हो सकती है।
आईएमडी ने मछुआरों को 17 से 21 अक्टूबर के बीच लक्षद्वीप, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, केरल और कर्नाटक तट पर समुद्र में न जाने की सलाह दी है। 21 अक्टूबर तक मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी में भी समुद्री गतिविधियां तेज रहने की संभावना है।
खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते समुद्र में गतिविधियों से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

More From Author

समस्तीपुर में मास्टर ट्रेनरों को मिला विशेष प्रशिक्षण, निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन तैयार

Su-57 का भारत में होगा निर्माण, रूस देगा AMCA प्रोजेक्ट में मदद: भारत-रूस रक्षा साझेदारी को मिलेगी नई उड़ान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:17 am, Aug 18, 2026
temperature icon 27°C
Light rain shower
Humidity: 85 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:24 am
Sunset: 6:22 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
26°/27°°C 1.49 mm 73% 8 mph 85% 1001 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0.87 mm 59% 9 mph 88% 1002 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0.53 mm 42% 12 mph 75% 1003 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/32°°C 1.29 mm 53% 14 mph 65% 1003 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.49 mm 35% 15 mph 60% 1000 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.54 mm 41% 14 mph 66% 1000 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 12% 13 mph 75% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 11% 11 mph 82% 1001 mb 0 cm