डुमरांव सीट से INDIA प्रत्याशी डॉ. अजीत कुमार सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच रहे विधायक

पटना, 19 अक्तूबर (पटना डेस्क) डुमरांव विधानसभा सीट से INDIA गठबंधन के माले प्रत्याशी और वर्तमान विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने नामांकन के बाद जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। रविवार को उन्होंने नावानगर प्रखंड के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क करते हुए जनता से विकास के नाम पर वोट देने की अपील की।


डॉ. सिंह ने बाबूगंज इंग्लिश, धनेजा, डफाडिहरी, नारायणपुर, खरपुरा, करियाकाठ, सिकरौल और हसवाडीह जैसे गांवों में लोगों से मुलाकात की और पिछले पांच वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “जनता की उम्मीदों को वास्तविकता में बदलना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है।”
उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू हुई हैं, जो अब धरातल पर दिखने लगी हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि जहां कहीं विकास योजनाओं में देरी हुई, वहां सरकार और संबंधित विभागों से जवाबदेही तय कराई गई।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा, ‘जनता का सहयोग और आशीर्वाद ही मेरा सबसे बड़ा संबल है। विकास और जवाबदेही की राजनीति ही मेरी पहचान रही है।”
इस जनसंपर्क अभियान में राजद, कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिससे यह संदेश गया कि INDIA गठबंधन पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरा है।
डॉ. अजीत कुमार सिंह की यह चुनावी तैयारी बता रही है कि वह डुमरांव सीट पर दूसरी बार जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

More From Author

कर्मभूमि एक्सप्रेस में बड़ा हादसा: चलती ट्रेन से गिरने से दो यात्रियों की मौत, एक गंभीर घायल

पत्रकार त्रिलोकी प्रसाद को मिला “पत्रकारिता शिखर सम्मान”, चार दशकों की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:10 pm, May 6, 2026
temperature icon 28°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 66 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 34% 1006 mb 0 cm