देश में 21वीं सदी कौशल विकास की सदी है : मणिकांत कुशल युवा कार्यक्रम से बन रहे आत्मनिर्भर युवा, 120 को मिला प्रमाणपत्र

गोपालगंज, 19 अक्टूबर (निज संवाददाता) देश में 21वीं सदी कौशल (स्किल) की सदी है। उचित कौशल की जानकारी युवाओं को न केवल आत्मनिर्भर बनाती है,बल्कि उन्हें रोजगार के अनगिनत अवसर भी प्रदान करती है। उक्त बातें जिला परामर्श एवं निबंधन केंद्र,गोपालगंज के प्रबंधक मणिकांत ने कौशल विकास केंद्र केबीएस एकेडमी में आयोजित कुशल युवा कार्यक्रम के प्रमाणपत्र वितरण समारोह में कही।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला कौशल प्रबंधक रणधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि कुशल युवा कार्यक्रम बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है,जो राज्य के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने का कार्य कर रही है। इस योजना से प्रशिक्षित युवाओं ने न केवल रोजगार प्राप्त किया है,बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से दूसरों के लिए भी अवसर सृजित कर रहे हैं।


केंद्र के निदेशक कुंज बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि यह संस्थान राज्य सरकार के सात निश्चय के अंतर्गत स्थापित व बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित है। इसके तहत मैट्रिक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को तीन माह का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें कंप्यूटर संचालन,अंग्रेजी भाषा संवाद और व्यवहारिक कौशल की शिक्षा शामिल है। उन्होंने बताया कि आज आयोजित समारोह में विभागीय परीक्षा में सफल 120 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। प्रमाणपत्र वितरण जिला कौशल प्रबंधक रणधीर कुमार गुप्ता तथा जिला परामर्श एवं निबंधन केंद्र के प्रबंधक मणिकांत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर केंद्र की लर्नर फैसिलिटेटर अफसाना खातून, तमन्ना खातून,अंकित कुमार,निधि गुप्ता तथा फूल कुमारी समेत कई प्रशिक्षक व प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे।

More From Author

पत्रकार त्रिलोकी प्रसाद को मिला “पत्रकारिता शिखर सम्मान”, चार दशकों की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान

बक्सर में माइक्रो ऑब्ज़र्वर प्रशिक्षण शिविर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:19 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Smoky haze
Humidity: 80 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 48%
Visibility: 6.3 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 7% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 56% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm