शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कार्रवाई: पश्चिम चंपारण में 08 अपराधी जिला बदर, 16 थाना बदर

बेतिया, 23 अक्तूबर (सेंट्रल डेस्क) बिहार विधान सभा आम चुनाव व पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बरती है। जिले के डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने जिले के कुख्यात अपराधकर्मियों के विरुद्ध बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2024 की धारा 3(3) के तहत कार्रवाई करते हुए 08 अपराधकर्मियों को जिला बदर कर दिया है।

जबकि 16 अपराधकर्मियों को थाना बदर करने का आदेश पारित किया है। इन सभी अपराधकर्मियों पर भारतीय दंड संहिता,आर्म्स एक्ट, आईटी एक्ट,मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। अधिकांश आरोपी जमानत पर बाहर थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर सुनवाई के बाद जिला पदाधिकारी ने उक्त कार्रवाई की। सुनवाई के दौरान ये अपराधकर्मी अपने पक्ष में कोई संतोषजनक बचाव प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद इन्हें 30 नवम्बर 2025 तक के लिए जिला बदर/थाना बदर कर दिया गया। इस अवधि में संबंधित अपराधकर्मियों को अपने-अपने निर्दिष्ट थानों में नियमित रूप से हाजिरी दर्ज करानी होगी। इस आदेश के अनुपालन और अनुश्रवण की जिम्मेदारी बेतिया व बगहा के एसपी को दी गई है। डीएम द्वारा जारी सूची के अनुसार, जिन अपराधकर्मियों को जिला बदर या थाना बदर किया गया है, उनमें प्रमुख रूप से नवल पुर के सिसवा गांव निवासी अभिषेक राय आईटीआई बेतिया अशोक कुमार सोनी उर्फ भवानी सिंह, पोखरिया राय के सोनू चौधरी शैम्भू आ पुर के सावन सिंह,भवानीपुर ढढवा के
ओमप्रकाश यादव बैठनिया के राजाबाबु उर्फ सन्नी सिंह आदि शामिल हैं।इसी प्रकार अन्य अपराधकर्मियों को भी विभिन्न जिलों और थानों में बदर किया गया है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम जिले में निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव माहौल सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।

More From Author

समस्तीपुर में पीएम मोदी का दौरा: श्रद्धांजलि या चुनावी रणनीति?

डुमरांव में इण्डिया गठबंधन का कार्यकर्ता कन्वेंशन, भाकपा माले प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:09 am, May 10, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 69 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:07 am
Sunset: 6:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.07 mm 62% 8 mph 54% 1008 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 12 mph 39% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 10 mph 26% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1003 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
34°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 24% 1002 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 34% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 9 mph 45% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 7 mph 50% 1006 mb 0 cm