समस्तीपुर, 23 अक्टूबर (समस्तीपुर डेस्क) शिवाजीनगर प्रखंड के डुमरा मोहन पंचायत के गनौली गांव में वार्षिक जय मां काली मेला महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मां काली की पूजा-अर्चना के बाद गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

श्रद्धालु मां काली की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराते हुए गनौली घाट स्थित करेंह नदी में विसर्जित किया। जय मां काली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग मिलकर मां की आरती उतारकर सुख-शांति की कामना की।
मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह और सदस्यों के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि यह मेला सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। पूजा के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया और अगले वर्ष फिर भव्य आयोजन की कामना जताई गई।

