समस्तीपुर से पीएम मोदी की हुंकार, “फिर एक बार एनडीए सरकार, बिहार में नहीं लौटेगा जंगलराज”

समस्तीपुर, 24 अक्टूबर (समस्तीपुर डेस्क) बिहार विधान सभा चुनाव चुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर है पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर टिकी हुई है और बिहार में चुनावी बिगुल बजाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को समस्तीपुर की विशाल रैली से एनडीए के पक्ष में चुनाव प्रचार की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है। पूरा बिहार कह रहा है, फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार। बिहार अब जंगलराज वालों को दूर रखेगा।”पीएम मोदी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आरजेडी और कांग्रेस का विकास से 36 का आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि इन दलों ने बिहार के नुकसान में कोई कसर नहीं छोड़ी। “जब नीयत साफ हो और नेतृत्व मजबूत हो, तभी हर सुविधा जनता तक पहुंचती है।

आज हर हाथ में रोशनी है, इसलिए अब लालटेन की जरूरत नहीं रही,”मोदी ने तंज कसते हुए कहा।प्रधानमंत्री ने अपने शासनकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने माओवाद और आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा, “हमने बिहार के गांव-गांव तक इंटरनेट पहुंचाया है, और वो दिन दूर नहीं जब हर जिले में हमारे युवाओं के स्टार्टअप चमकेंगे।” मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर का उल्लेख करते हुए कहा कि “कर्पूरी ठाकुर मां भारती के अनमोल रत्न थे। बिहार के लोग उनका अपमान कभी सहन नहीं करेंगे।”पीएम मोदी ने आरक्षण के मुद्दे पर भी कहा कि एनडीए सरकार ने ही एससी-एसटी के आरक्षण को 10 साल के लिए आगे बढ़ाया है, ताकि समाज के कमजोर वर्गों को और सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा जब फिर एनडीए की सरकार बनेगी।रैली के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से अपील की कि वे विकास, सुशासन और स्थिरता के लिए एनडीए को वोट दें। उन्होंने कहा, “अब बिहार ठहरने वाला नहीं, उड़ान भरने वाला है।”

More From Author

गनौली गांव में जय मां काली मेला महोत्सव धूमधाम से संपन्न, श्रद्धालुओं ने किया भव्य विसर्जन

समस्तीपुर से पीएम मोदी ने भरी चुनावी हुंकार, नीतीश कुमार को बताया ‘नेतृत्वकर्ता’, आरजेडी पर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:53 pm, Aug 17, 2026
temperature icon 18°C
Cloudy
Humidity: 55 %
Pressure: 1024 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 21 mph
Clouds: 78%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:23 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
17°/18°°C 0 mm 5% 12 mph 56% 1023 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
17°/17°°C 0 mm 4% 15 mph 60% 1024 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
17°/17°°C 0 mm 9% 14 mph 60% 1026 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
17°/17°°C 0.01 mm 15% 15 mph 62% 1024 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
17°/17°°C 0.03 mm 18% 15 mph 65% 1024 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
17°/18°°C 0.04 mm 17% 15 mph 61% 1025 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
18°/18°°C 0.02 mm 10% 15 mph 58% 1025 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
18°/19°°C 0.03 mm 11% 14 mph 60% 1023 mb 0 cm