समस्तीपुर में मतदान कर्मियों का द्वितीय चरण प्रशिक्षण संपन्न, निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार

समस्तीपुर, 29 अक्टूबर (समस्तीपुर डेस्क) आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशन में बुधवार को सभी मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण दो प्रमुख केंद्रों — डीएवी पब्लिक स्कूल, मोहनपुर और संत कबीर महाविद्यालय, समस्तीपुर — में आयोजित किया गया। डीएवी केंद्र पर 514 मतदान दलों के 2056 कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया, जबकि संत कबीर महाविद्यालय केंद्र पर 200 मतदान दलों के 800 कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने ईवीएम, वीवीपैट संचालन, मॉक पोल, मतगणना की तैयारी और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के उपायों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान जनरल ऑब्जर्वर श्रीमती बी. माहेश्वरी ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों की सराहना की। वहीं नोडल पदाधिकारी-सह-जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार ने कर्मियों को निर्देश दिया कि वे मतदान दिवस पर समय से केंद्र पर पहुंचे, मतदाताओं से शालीन व्यवहार करें और स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण का संचालन मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव और तनवीर आलम ने किया। डीएवी स्कूल में मीडिया समन्वयक सुभीत कुमार सिंह, मंगलेश कुमार, राकेश कुमार और मनिंदर सिन्हा समेत अन्य प्रशिक्षकों ने ईवीएम हैंडलिंग और प्रपत्रों की पूर्ति पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया।
अंत में सभी कर्मियों की समझ को परखने के लिए लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई। यह प्रशिक्षण प्रशासन की चुनावी प्रतिबद्धता और दक्षता का प्रतीक है, जिससे जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया गया है।

More From Author

समस्तीपुर में जीविका दीदीयों ने संभाली मतदाता जागरूकता की जिम्मेदारी, हर घर तक पहुंचा रहीं मतदान का संदेश

उजियारपुर विधानसभा में प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद सिंह का छठ घाट पर विरोध, समाजसेवी ने शांत कराया मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:50 pm, May 9, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 61 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
27°/29°°C 0.15 mm 67% 8 mph 46% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0.94 mm 100% 7 mph 58% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
26°/30°°C 0 mm 0% 11 mph 48% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/36°°C 0 mm 0% 12 mph 32% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 9 mph 24% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 23% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 7 mph 29% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 0% 5 mph 40% 1006 mb 0 cm