समस्तीपुर रैली में तेजस्वी यादव का बड़ा वादा: बेरोजगारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हर परिवार को सरकारी नौकरी

समस्तीपुर, 29 अक्तूबर (समस्तीपुर डेस्क) आज बुधवार को हरिशंकरी हाई स्कूल के ग्राउंड में समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अख्तरुल इस्लाम शाहीन के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।


तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में भाजपा और नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार की पूरी एक पीढ़ी को बेरोज़गारी, पलायन, अपराध, दयनीय शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था, जर्जर अर्थव्यवस्था, अफसरशाही, भ्रष्टाचार, घूसखोरी, कमीशनखोरी, अनदेखी और बाढ़ राहत में घोटालों से बर्बाद कर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि बेरोजगारी हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है और इसे जड़ से खत्म किया जाएगा।
तेजस्वी ने वादा किया कि उनकी सरकार बनने पर जिन परिवारों में कोई सरकारी नौकरी नहीं है, वहां के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पिछले 17 महीनों में पांच लाख युवाओं को रोजगार मिला। तेजस्वी ने कहा कि लालू जी ने सामाजिक न्याय दिया था, अब उनकी सरकार आर्थिक न्याय सुनिश्चित करेगी।
तेजस्वी ने कहा, “हम बेरोजगारी, महंगाई और घूसखोरी को क्लीन बोल्ड करेंगे।” उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि उम्र में भले छोटा हूं, लेकिन जुबान का पक्का हूं। उनका यह चुनावी वादा कोई जुमला नहीं है और इसे सरकार बनने के 20 दिन के भीतर पूरा किया जाएगा।

More From Author

मुजफ्फरपुर रैली में तेजस्वी यादव का बड़ा वादा: 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर परिवार को सरकारी नौकरी

अभय सिंह ने पटोरी में चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:09 pm, Jun 24, 2026
temperature icon 37°C
Sunny
Humidity: 48 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 9 mph 16% 994 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
40°/44°°C 0 mm 1% 9 mph 20% 994 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 1% 15 mph 37% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 3% 12 mph 57% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 4% 11 mph 63% 997 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/38°°C 0 mm 2% 11 mph 49% 999 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
40°/43°°C 0 mm 1% 10 mph 30% 999 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0.01 mm 3% 9 mph 22% 996 mb 0 cm