बिहार चुनाव 2025: एनडीए ने जारी किया संकल्प पत्र, 10 रुपये में भोजन से लेकर 1 करोड़ रोजगार तक का वादा

पटना, 31 अक्तूबर (पटना डेस्क) पटना के होटल मौर्या में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे एनडीए (NDA) का घोषणा पत्र औपचारिक रूप से जारी किया गया। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस “संकल्प पत्र” में एनडीए ने बिहार के विकास की रूपरेखा पेश करते हुए कई लोककल्याणकारी वादे किए।


घोषणा पत्र में “सीता रसोई” के तहत आम लोगों को सिर्फ 10 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की योजना की घोषणा की गई है। इसके अलावा, हर अनुमंडल में कला, वाणिज्य और कानून संकाय के कॉलेज खोलने की बात कही गई है। छात्रों के लिए फ्री छात्रावास सुविधा का भी वादा किया गया है ताकि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा में मदद मिल सके।
एनडीए ने हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खोलने और हर विधानसभा क्षेत्र में वेटनरी एंबुलेंस सेवा शुरू करने की बात कही है। मरीजों को सस्ती जेनरिक दवाएं देने पर भी जोर दिया गया है। साथ ही, अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने की घोषणा की गई है।
घोषणा पत्र में नियोजित शिक्षकों और कर्मचारियों को “समान काम के लिए समान वेतन” देने का वादा किया गया है। किसानों को सालाना 9 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है। इसके अलावा, “मिशन करोड़पति” योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त किया जाएगा।

More From Author

मोकामा गोलीकांड से गरमाया बिहार चुनावी माहौल, अनंत सिंह और सूरजभान आमने-सामने

महागठबंधन प्रत्याशी डॉ. अजीत कुशवाहा डुमरांव में बोले, “धनबल याबाहुबल नहीं, जनता की ताकत जीतेगी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:31 am, Mar 25, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:49 am
Sunset: 6:03 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 42% 1009 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
25°/30°°C 0 mm 0% 4 mph 29% 1011 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 8 mph 16% 1010 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 0% 9 mph 13% 1006 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 7 mph 14% 1006 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 5 mph 17% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 23% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 24% 1008 mb 0 cm