समस्तीपुर, 31 अक्तूबर (समस्तीपुर डेस्क) समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक हाजी में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी नीलम कुमारी ने की, जबकि संचालन शिक्षक मो. सगीर ने और धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार ने किया।

मुख्य अतिथि बेला पंचरुखी के समन्वयक सह प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि विभाग के निर्देशानुसार आज पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सरदार पटेल की जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और राजनीतिक कौशल से सैकड़ों रियासतों को भारतीय संघ में मिलाकर देश को एकता के सूत्र में बांधा।

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिकाओं इंदिरा कुमारी, प्रमिला कुमारी, किरण कुमारी, विमला कुमारी और रिंकी कुमारी द्वारा प्रस्तुत सुमधुर गीतों से हुई। इस अवसर पर शिक्षिका विभा कुमारी, कविता कुमारी, विनीता कुमारी, अनुराधा कुमारी, अनिता कुमारी, बीवी शकीला रहमान, खुशबू राय, रंजू कुमारी और दिवाकर कुमार सिंह सहित कई शिक्षकों ने अपने विचार रखे।

