हेमंत चौबे जसुपा में शामिल, पीके बोले शाहाबाद में बढ़ेगी पार्टी की ताकत

पटना(अशोक “अश्क”) बिहार में जन सुराज पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से अलग होकर कई छोटे-बड़े नेता जसुपा का दामन थाम रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी से चार बार सांसद रहे लालमुनि चौबे के पुत्र हेमंत चौबे ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने हेमंत चौबे को पारंपरिक पीला दुपट्टा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर पीके ने कहा कि हेमंत चौबे जैसे जमीनी और युवा नेतृत्व के आने से शाहाबाद क्षेत्र में पार्टी को नया जोश और मजबूती मिलेगी। हेमंत चौबे कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से आते हैं और लंबे समय से सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जन सुराज की नीतियों और पीके की सोच से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता अब विकल्प चाहती है और जसुपा उस भरोसे पर खरा उतरेगी। पार्टी में शामिल होने के बाद हेमंत चौबे ने कहा, मैं विकास की राजनीति करना चाहता हूं, जिसमें लोगों की भागीदारी हो।

पीके जो प्रयास कर रहे हैं, वह बिहार को नई दिशा देने वाला है। मैं इस आंदोलन का हिस्सा बनकर गौरव महसूस कर रहा हूं। पीके ने इस मौके पर यह भी कहा कि आने वाले समय में और भी कई प्रभावशाली चेहरे जन सुराज से जुड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन लाना है। हेमंत चौबे की एंट्री को पार्टी के लिए एक राजनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है, खासकर कैमूर और आसपास के इलाकों में जहां उनके परिवार की अच्छी पकड़ मानी जाती है। इससे पहले भी कई पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता जसुपा में शामिल हो चुके हैं।

More From Author

गोपालगंज में अपराधियों का खूनी खेल, 24 घंटे में दो लोगों को मारी गोली इलाके में दहशत का माहौल

भैंसों की लड़ाई में किशोर की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:42 am, Aug 7, 2026
temperature icon 31°C
Cloudy
Humidity: 67 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 12 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 76%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:31 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0.03 mm 12% 13 mph 56% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 9% 12 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 6% 10 mph 55% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 9% 10 mph 62% 998 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 12% 12 mph 67% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.01 mm 12% 11 mph 73% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 12% 10 mph 79% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 9% 14 mph 71% 1001 mb 0 cm