बिहार में बारिश का कहर: 29 जिलों में झमाझम बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना, 01 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राज्य के 29 जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिनमें से 7 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान अति भारी बारिश के साथ तेज गर्जन-तड़ित की आशंका है।राजधानी पटना समेत कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने ठंड का एहसास भी बढ़ा दिया है। लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ‘मोंथा तूफान’ का असर गंगा किनारे के जिलों में ज्यादा दिखाई दे रहा है, जहां तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है।मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, शेखपुरा, बांका, जमुई, नवादा और गया समेत 22 जिलों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है।लगातार हो रही बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। कटे हुए धान की फसल खेतों में ही सड़ने लगी है, जबकि रबी सीजन की सरसों, आलू और मक्का की बुआई पर भी असर पड़ा है। वहीं, विधानसभा चुनाव प्रचार पर भी इसका प्रभाव दिखा। 16 में से सिर्फ दो हेलीकॉप्टर ही उड़ान भर पाए, जबकि बाकी हेलीपैड गीले होने के कारण हैंगर में ही खड़े रहे। बीजेपी नेता मनोज तिवारी और तेज प्रताप यादव को सीमित इलाकों में ही रैली करने की अनुमति मिल सकी।

More From Author

विकास के लिए बदलाव भी जरूरी है…धमदाहा में जनता का बदलता मूड… संतोष v/s लेशी सिंह…पढ़ें पूरी खबर

मोंथा तूफान ने बिगाड़ा बिहार चुनाव प्रचार का समीकरण, 14 उड़ानें रद्द, नेताओं को बदलनी पड़ी रणनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:10 am, Aug 17, 2026
temperature icon 29°C
Light rain shower
Humidity: 75 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 96%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:23 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
28°/29°°C 1.71 mm 68% 5 mph 79% 1000 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0.71 mm 57% 4 mph 81% 1001 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0.48 mm 40% 6 mph 79% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.45 mm 41% 6 mph 77% 1002 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 1.02 mm 56% 7 mph 78% 1000 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
28°/28°°C 1.28 mm 63% 6 mph 83% 1001 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0.85 mm 66% 5 mph 86% 1003 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.78 mm 67% 8 mph 89% 1002 mb 0 cm