पूसा में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या और दुर्घटना के बीच उलझा मामला

समस्तीपुर (अशोक “अश्क”) जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघरा गांव में एक महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। मृतका की पहचान दिघरा निवासी राकेश कुमार शर्मा उर्फ मुन्ना जी की पुत्री श्वेता कुमारी उर्फ रिमझिम (27) के रूप में हुई है। श्वेता की शादी मुजफ्फरपुर जिले के गोबरसही निवासी सरोज ठाकुर से हुई थी, लेकिन वह इन दिनों अपने मायके में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। घटना 14 अगस्त की रात की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक जख्मी हालत में श्वेता को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद अस्पताल पहुंचे महिला के परिजनों ने युवक पर श्वेता की हत्या का आरोप लगाया। वहीं, युवक का दावा है कि महिला की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है।

श्वेता के परिजनों का आरोप है कि उक्त युवक पूसा के मलिकौर (धोबगामा) गांव का रहने वाला है और उसने किसी कारणवश श्वेता की हत्या कर दी। दूसरी ओर, युवक के परिजन दावा कर रहे हैं कि श्वेता सड़क दुर्घटना का शिकार हुई थी और उसे तत्काल अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूसा थाना पुलिस सक्रिय हुई और दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल, शनिवार शाम तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही महिला की मौत का असली कारण सामने आ पाएगा। फिलहाल, गांव में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

More From Author

राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा, बिहार में महागठबंधन के लिए नई ऊर्जा या राजनीतिक प्रयोग ?

जीएमसीएच पूर्णिया में पोस्ट मार्टम को लेकर अफवाह का खंडन… जीएमसीएच को बदनाम करने, बिना पुष्टि की भ्रामक खबर फैलाने के मामले में यूट्यूबर पर कारवाई तय… पढ़ें किन किन यूट्यूबर पर होगी कारवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:32 am, Aug 6, 2026
temperature icon 27°C
Light rain shower
Humidity: 87 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 51%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0.69 mm 47% 6 mph 85% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0.03 mm 25% 5 mph 82% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0.18 mm 23% 5 mph 68% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0.22 mm 22% 1 mph 55% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0.31 mm 25% 3 mph 55% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.79 mm 45% 2 mph 65% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.23 mm 30% 5 mph 71% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.25 mm 28% 5 mph 75% 998 mb 0 cm