डुमरांव अस्पताल की पहली महिला उपाधीक्षक बनीं डॉ. श्रुति प्रकाश, प्रभार विवाद का अंत

बक्सर, 01 नवंबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक पद को लेकर चल रहे विवाद का पटाक्षेप शनिवार को हो गया। सिविल सर्जन डॉ. एस.पी. चक्रवर्ती के हस्तक्षेप के बाद महिला चिकित्सक डॉ. श्रुति प्रकाश ने उपाधीक्षक का प्रभार ग्रहण कर लिया। अस्पताल परिसर में दिनभर प्रभार हस्तांतरण को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। बताया गया कि डॉ. प्रकाश ड्यूटी पर नहीं थीं और कार्यक्षेत्र से बाहर थीं, जिसके कारण सिविल सर्जन एवं अन्य अधिकारी घंटों उनके आने की प्रतीक्षा करते रहे।


इससे पहले प्रथम वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीरेन्द्र कुमार ने अपने माता-पिता की तबीयत खराब रहने का हवाला देते हुए प्रभार नहीं लेने का आग्रह सिविल सर्जन से किया था। अंततः सिविल सर्जन के आदेश के आलोक में डॉ. प्रकाश को उपाधीक्षक का प्रभार सौंपा गया, जिससे डॉ. कुमार को राहत मिली।
प्रभार ग्रहण करने के बाद डॉ. श्रुति प्रकाश ने कहा कि सिविल सर्जन के निर्देश से संबंधित पत्र उन्हें पूर्व उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार द्वारा नहीं दिया गया था, न ही उन्हें 24 घंटे पूर्व कोई लिखित सूचना मिली थी। सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए डॉ. श्रुति प्रकाश को उपाधीक्षक का दायित्व सौंपा गया है।

More From Author

PK का नीतीश सरकार पर हमला: “लालू के जंगलराज जैसी हो गई है स्थिति, अब अधिकारियों का राज चल रहा है”

“द ताज स्टोरी” — इतिहास, रहस्य और विचारों का संगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:24 pm, May 7, 2026
temperature icon 29°C
Mist
Humidity: 62 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 6 mph 24% 1006 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/37°°C 0 mm 0% 9 mph 19% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 7 mph 23% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 7 mph 29% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 12 mph 42% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 10 mph 48% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 10 mph 42% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 11 mph 29% 1008 mb 0 cm