पाकिस्तान ने गाजा में सैनिक भेजने के बदले मांगे $10,000 प्रति सैनिक, इजरायल ने दिया $100 का ऑफर

नई दिल्ली, 03 नवम्बर (अशोक “अश्क”) पाकिस्तान ने अमेरिका को आश्वासन दिया था कि वह हमास से लड़ने के लिए 20 हजार सैनिकों को गाजा भेजेगा, लेकिन अब खबर है कि उसने प्रति सैनिक 10 हजार अमेरिकी डॉलर की मांग की है। हालांकि, इजरायल ने इसके बदले सिर्फ 100 अमेरिकी डॉलर प्रति सैनिक देने का प्रस्ताव दिया है।


सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों मोसाद और सीआईए के अधिकारियों के साथ पाकिस्तान सेना के शीर्ष अधिकारियों की बैठक हुई थी। इस बैठक में तय हुआ था कि पाकिस्तान की सेना गाजा में हमास से हथियार छीनने के लिए 20 हजार जवानों को भेजेगी। पाकिस्तानी पत्रकार आसमा शिरजई के अनुसार, पाकिस्तान के आर्मी प्रमुख असीम मुनीर ने इजरायल सरकार से प्रति सैनिक 10,000 अमेरिकी डॉलर की मांग की है। इजरायल ने इस मांग पर सिर्फ 100 अमेरिकी डॉलर प्रति सैनिक देने का ऑफर दिया है।
पिछले महीने पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने मिस्र का दौरा किया था, जहां दावा किया गया था कि उनकी मोसाद और सीआईए के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद ही इजरायली प्रधानमंत्री ने अपनी कैबिनेट को बताया था कि हमास के खिलाफ गाजा में पाकिस्तान और इंडोनेशिया के सैनिकों को तैनात किया जाएगा।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख गाजा में सैनिक भेजने के लिए तैयार हो गए हैं। इन सैनिकों का काम हमास का निरस्त्रीकरण करना है, जिसका सीधा मतलब है कि इजरायल की जगह अब पाकिस्तानी सैनिक हमास से लड़ेंगे। हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान इजरायल को मान्यता नहीं देता, फिर भी वह उसके लिए गाजा में लड़ने के लिए अपने सैनिक भेजेगा। इससे यह भी साफ होता है कि पाकिस्तानी सैनिक किराए के सैनिक हैं।
आलोचकों का कहना है कि जो पाकिस्तान फिलिस्तीनियों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहा था, वही अब गाजा जाकर फिलिस्तीनियों का नरसंहार करेगा। 1970 के दशक में जिया-उल हक के शासनकाल में भी ऐसा हो चुका है, जब जॉर्डन (तत्कालीन मिस्र नहीं) में हमास के आंदोलन को कुचलने के लिए पाकिस्तान की सेना ने हजारों फिलिस्तीनियों को मौत के घाट उतार दिया था।

More From Author

समस्तीपुर में चुनाव प्रशिक्षण शुरू, डीएम बोले — चुनाव कार्य में होगी ज़ीरो टॉलरेंस नीति

पाकिस्तान को मिलेगी पहली चीनी हैंगर क्लास पनडुब्बी, 2028 तक आठ पनडुब्बियों का सौदा पूरा होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:14 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Smoky haze
Humidity: 80 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 48%
Visibility: 6.3 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 7% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 56% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm