समस्तीपुर में चुनाव प्रशिक्षण शुरू, डीएम बोले — चुनाव कार्य में होगी ज़ीरो टॉलरेंस नीति

समस्तीपुर, 3 नवंबर (समस्तीपुर डेस्क) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए समस्तीपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को समस्तीपुर कॉलेज परिसर में जिले के सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा ने की। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य में अनुशासन, सतर्कता और पारदर्शिता सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने चेतावनी दी कि “फॉर्म 17-C (मतदान लेखा) में यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जाएगा। चुनाव में ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।” उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों की नियमित निगरानी करें और Pro-F ऐप के माध्यम से रिपोर्ट समय पर अपलोड करें ताकि प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रहे।


प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया —
पहली पाली में कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर और मोरवा, जबकि दूसरी पाली में सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा और हसनपुर विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी शामिल हुए।
डीएम ने कहा कि मतदान के दिन संचार व्यवस्था बाधित नहीं होनी चाहिए और ईवीएम की सुरक्षा प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।
कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी बिजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

समस्तीपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन, क्रांति प्रकाश झा बने प्रेरणास्रोत

पाकिस्तान ने गाजा में सैनिक भेजने के बदले मांगे $10,000 प्रति सैनिक, इजरायल ने दिया $100 का ऑफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:10 am, Jun 23, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 84 %
Pressure: 999 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
33°/37°°C 0 mm 2% 3 mph 42% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 2% 4 mph 26% 999 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 1% 4 mph 21% 996 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
42°/42°°C 0 mm 1% 3 mph 19% 994 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 4 mph 23% 996 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 1% 12 mph 33% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 2% 12 mph 45% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 2% 9 mph 52% 997 mb 0 cm