15 अगस्त की विशेष ग्राम सभाओं में गूंजेगा ‘नशा मुक्त पूर्णिया’ का संकल्प के तहत होगा व्यापक ऐप पंजीकरण,ई-प्रतिज्ञा एवं सामूहिक शपथ ग्रहण

नशा मुक्त भारत अभियान 15 अगस्त की विशेष ग्राम सभाओं में गूंजेगा ‘नशा मुक्त पूर्णिया’ का संकल्पके तहत होगा व्यापक ऐप पंजीकरण, ई-प्रतिज्ञा एवं सामूहिक शपथ ग्रहण*

बिहार सरकार समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव तथा जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देश के आलोक में स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 के शुभ अवसर पर जिला के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन निर्धारित है।
आयोजित विशेष ग्राम सभाओं के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के तहत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम, ऐप पंजीकरण, ई-प्रतिज्ञा एवं सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा सामूहिक संकल्प के माध्यम से नशा-मुक्त समाज के निर्माण में जन-भागीदारी सुनिश्चित करना है।
विशेष ग्राम सभा में होंगी प्रमुख गतिविधियां:-
15 अगस्त को आयोजित होने वाली प्रत्येक विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों, महिलाओं, किशोर/किशोरियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा-मुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक शपथ ग्रहण दिलाया जाएगा। साथ ही नागरिकों का ‘नशा मुक्त भारत’ मोबाइल ऐप पर पंजीकरण कराया जाएगा तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ई-प्रतिज्ञा एवं शपथ ग्रहण कराया जाएगा। ई-प्रतिज्ञा के उपरांत डिजिटल प्रमाण-पत्र डाउनलोड कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

ग्राम सभा में सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों यथा मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच आदि तथा पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पंचायत सचिव, विकास मित्र, रोजगार सेवक सहित अन्य संबंधित कर्मी अभियान के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
अभियान में जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों,स्कूली छात्र-छात्राओं, किशोर-किशोरियों एवं स्थानीय युवा क्लबों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि नशा-मुक्ति का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा सके।

गूगल मीट के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा:-
15 अगस्त को आयोजित होने वाले विशेष ग्राम सभा कार्यक्रम की तैयारियों एवं शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एडीएम-सह-जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पूर्णिया श्री सुजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं पंचायत सचिव शामिल हुए।
बैठक के दौरान एडीएम सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में आमजन, महिलाओं, किशोरों एवं युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शपथ ग्रहण एवं ई-प्रतिज्ञा की प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए अधिक से अधिक लोगों का NMBA ऐप पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी का उत्सव मनाने के साथ-साथ ग्राम सभाओं में नशे के विरुद्ध सामाजिक संकल्प भी लिया जाएगा। नशा-मुक्ति अभियान को केवल प्रशासनिक गतिविधि न मानकर इसे जन-भागीदारी आधारित सामाजिक आंदोलन के रूप में संचालित करने की आवश्यकता है। उन्होंने पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

नशा मुक्ति शपथ:-
आज हम नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एकजुट होकर यह शपथ लेते हैं कि न केवल अपने समुदाय, परिवार, मित्रों बल्कि स्वयं को भी नशे से दूर रखूँगा।

मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि अपने जिले, अपने राज्य और अपने देश को नशा मुक्त रखने में अपनी क्षमता अनुसार हर संभव प्रयास करूँगा।

!जय हिंद!

More From Author

बैंकों से नीलम पत्र वादों के निष्पादन की सही जानकारी के लिए बैंकों को नोटिस जारी करें…आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल दिनेश कुमार ने नीलामपत्र वाद को लेकर की गई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

बैंकों से नीलम पत्र वादों के निष्पादन की सही जानकारी के लिए बैंकों को नोटिस जारी करें…आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल दिनेश कुमार ने नीलामपत्र वाद को लेकर की गई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात मधनिषेध विभाग के स्कैनर मैन रंजन और शराब माफियाओं की मिलीभगत का पूर्णिया पुलिस ने किया पर्दाफाश…पिछले एक साल से रंजन की चेकपोस्ट पर थी तैनाती…पढ़ें पूरी खबर

नेपाल की बारिश से उफनाई गंडक,गोपालगंज के दियारा में जलप्रलय,दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

बैंकों से नीलम पत्र वादों के निष्पादन की सही जानकारी के लिए बैंकों को नोटिस जारी करें…आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल दिनेश कुमार ने नीलामपत्र वाद को लेकर की गई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:13 am, Aug 15, 2026
temperature icon 30°C
Partly Cloudy
Humidity: 74 %
Pressure: 999 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 26%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:22 am
Sunset: 6:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 10% 10 mph 76% 999 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 10% 10 mph 78% 1000 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 8% 12 mph 65% 1001 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0.01 mm 8% 12 mph 47% 1000 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 5% 12 mph 45% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 4% 10 mph 50% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0.01 mm 11% 8 mph 55% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0.12 mm 18% 5 mph 66% 999 mb 0 cm