समस्तीपुर में मतदान की तैयारियाँ पूरी, 6 नवम्बर को होगा शांतिपूर्ण मतदान

समस्तीपुर, 04 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले में मतदान से 48 घंटे पूर्व मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने समाहरणालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तैयारियों की समीक्षा की।


डीएम कुशवाहा ने बताया कि जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3,603 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो 1,762 भवनों में स्थित हैं। यहां 29,40,776 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 15,68,036 पुरुष, 13,72,711 महिला और 29 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन के सफल संचालन हेतु 37 जोनल मजिस्ट्रेट, 401 असिस्टेंट जोनल मजिस्ट्रेट, 327 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 15,988 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।
मतदान दिवस पर 3,603 मतदान दल, वोलेंटियर, एनसीसी, स्काउट-गाइड तथा स्वयंसेवी संस्थाएँ सहयोग करेंगी। जिले में 20 महिला संचालित, 10 आदर्श, 10 युवा और 10 पीडब्ल्यूडी अनुकूल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के दिन 6 नवम्बर को एक अंतरराष्ट्रीय डेलिगेशन भी महिला महाविद्यालय (केंद्र संख्या 190) एवं बी.आर.बी. कॉलेज (केंद्र संख्या 163) पर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण करेगा।
डीएम ने बताया कि 4 नवम्बर शाम 5 बजे के बाद प्रचार-प्रसार, रैली या जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल, पोस्टर-बैनर और लाउडस्पीकर पर रोक रहेगी। लगभग 60,000 अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस बल एवं CAPF जवान तैनात रहेंगे। सभी वाहनों में GPS ट्रैकिंग और सेक्टर अधिकारियों के मोबाइल में “ELE-Trace” ऐप से निगरानी की जाएगी।
डीएम ने जिलेवासियों से अपील की कि वे 6 नवम्बर को शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं जिम्मेदारीपूर्वक मतदान करें, ताकि लोकतंत्र का यह महापर्व सफल बन सके।

More From Author

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन का संचालन

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, जितेश शर्मा को सौंपी गई कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:09 am, Jun 24, 2026
temperature icon 27°C
Mist
Humidity: 74 %
Pressure: 999 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 50%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
37°/40°°C 0 mm 1% 3 mph 24% 1000 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 8 mph 15% 998 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 0% 9 mph 13% 995 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 0% 7 mph 13% 994 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
40°/42°°C 0 mm 0% 4 mph 16% 996 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 1% 10 mph 44% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 4 mph 51% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 1% 5 mph 40% 1000 mb 0 cm