गया में HAM विधायक ज्योति मांझी पर हमला, सीने में ईंट लगने से घायल — मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती

पटना, 02 नवम्बर (पटना डेस्क) बिहार के गया जिले की बाराचट्टी विधानसभा सीट से NDA प्रत्याशी और हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) पार्टी की विधायक ज्योति मांझी पर मंगलवार को जानलेवा हमला हुआ। बाइक सवार बदमाशों ने उनके काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला किया, जिसमें ज्योति मांझी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ईंट लगने से उनके सीने में चोट आई है। उन्हें पहले 12 चक्की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।


घटना सुलबट्टा मोड़ के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ज्योति मांझी चुनाव प्रचार के बाद भलुआ गांव से करीब 10 गाड़ियों के काफिले के साथ लौट रही थीं। इसी दौरान तीन बाइक सवार शरारती तत्वों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया और लगातार ईंट-पत्थर फेंकने लगे। एक ईंट सीधे उनके सीने पर जा लगी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
ज्योति मांझी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन हैं और बिहार की राजनीति में सक्रिय चेहरा मानी जाती हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
ज्योति मांझी का राजनीति से गहरा संबंध रहा है। वर्ष 2010 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें पहली बार चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया था। उसी वर्ष वे पहली बार विधायक बनीं। हालांकि, 2015 विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी और नीतीश कुमार के अलग होने के बाद उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बावजूद, 2020 के चुनाव में उन्होंने हम पार्टी के टिकट पर जीत हासिल कर दोबारा विधानसभा में प्रवेश किया।
इस समय ज्योति मांझी NDA गठबंधन की प्रत्याशी के रूप में फिर से मैदान में हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे राजनीतिक रंजिश या चुनावी साजिश की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

More From Author

भारत को घेरने की साजिश: बांग्लादेश-पाकिस्तान का नया ‘नापाक गठबंधन’ दक्षिण एशिया की शांति के लिए खतरा

पानीपत में 14 वर्षीय नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, पुलिस ने शुरू की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:34 am, Mar 23, 2026
temperature icon 27°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 6 mph 21% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 5 mph 20% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 27% 1009 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 31% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 32% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0.02 mm 42% 6 mph 36% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 33% 1010 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 5 mph 24% 1010 mb 0 cm