सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वकील ननिता शर्मा भावुक, कहा—“फैसला पीड़ादायक, लेकिन सम्मान करेंगे”

नई दिल्ली, 07 नवम्बर (अशोक “अश्क”) सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर दिए गए आदेश ने कई पशुप्रेमियों को निराश किया है। सुप्रीम कोर्ट की वकील और याचिकाकर्ता ननिता शर्मा ने कहा कि वे अदालत के आदेश का सम्मान करती हैं, लेकिन यह फैसला अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट का आदेश सर्वोच्च है, इसलिए हम उसका पालन करेंगे, परंतु आज का दिन बहुत दर्दनाक है।”


ननिता शर्मा की आंखों में भावनाएं झलकती दिखीं जब उन्होंने बताया कि अब सरकारी दफ्तरों, शैक्षणिक संस्थानों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टॉप से कुत्तों को हटाकर अन्य स्थानों पर री-लोकेट किया जाएगा। इसके लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा जो सुनिश्चित करेगा कि कुत्ते दोबारा उन स्थानों पर न लौटें।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने लगभग वही आदेश दोहराया है जो 11 अगस्त को जारी किया गया था। ननिता ने कहा, “इतना कठोर आदेश आने के बावजूद मैं अब भी ईश्वरीय न्याय में विश्वास रखती हूं। इन बेजुबान जानवरों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्हें नहीं पता कि उनके साथ क्या होने जा रहा है।”
ननिता शर्मा ने बताया कि ABC (Animal Birth Control) नियमों के तहत कुत्तों को उनके क्षेत्र से हटाना प्रतिबंधित है, परंतु अब काटने की घटनाओं के आधार पर यह कदम सही ठहराया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल कुत्तों ही नहीं, बल्कि गाय और अन्य जानवरों को भी प्रभावित करेगा।
इस फैसले पर सांसद मेनका गांधी ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “यह जजमेंट जस्टिस पारदीवाला के आदेश से भी खराब है। इतने कुत्तों को हटाने के लिए पचास शेल्टर चाहिए, लेकिन जगह कहां है?”

More From Author

मुंगेर विश्वविद्यालय में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित

भारतीय वायुसेना को मिलेगा नया सहारा, जल्द शुरू होगी मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीद प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:43 pm, Mar 26, 2026
temperature icon 34°C
Sunny
Humidity: 19 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 12 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:48 am
Sunset: 6:03 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 9% 1005 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/36°°C 0 mm 0% 5 mph 14% 1005 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 0% 2 mph 17% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 20% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 24% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
25°/30°°C 0 mm 0% 5 mph 23% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 2 mph 16% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 9 mph 12% 1003 mb 0 cm