बरियाही घाट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शराब तस्कर गिरफ्तार

समस्तीपुर, 09 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) शिवाजीनगर थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर बरियाही घाट के समीप छापेमारी कर अवैध शराब कारोबार का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से 21 लीटर देसी जुलाई शराब और 1 लीटर 260 एमएल विदेशी शराब बरामद की तथा दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी की, जिसमें दोनों आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ के बाद अन्य संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसका वितरण किन लोगों को किया जाना था। उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More From Author

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर में विश्व उर्दू दिवस धूमधाम से मनाया गया

शिवाजीनगर में महंगे आलू बीज से बढ़ी किसानों की मुश्किलें, रबी सीजन पर संकट के बादल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:28 pm, Aug 7, 2026
temperature icon 32°C
Thundery outbreaks in nearby
Humidity: 64 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 12 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 100%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:31 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 11 mph 74% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 10% 12 mph 80% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 15% 14 mph 74% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0.01 mm 11% 15 mph 57% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.11 mm 18% 14 mph 51% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0.01 mm 8% 13 mph 55% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 9% 13 mph 63% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0.28 mm 31% 12 mph 71% 1002 mb 0 cm