रक्सौल स्टेशन पर कुत्ते का आतंक आधे घंटे रुकी ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मोतिहारी (अशोक “अश्क”) बिहार के रक्सौल रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक अजीबो-गरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। समस्तीपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 55578 को एक पालतू कुत्ते के चलते लगभग आधे घंटे तक रोकना पड़ा। यह घटना यात्रियों और रेलवे प्रशासन दोनों के लिए परेशानी का सबब बन गई।


जानकारी के अनुसार, जैसे ही यात्री ट्रेन की एक बोगी में चढ़ने लगे, उन्हें वहां सीट से बंधा हुआ एक पालतू कुत्ता मिला। कुत्ता आक्रामक व्यवहार कर रहा था — वह लगातार भौंक रहा था और यात्रियों को काटने की कोशिश कर रहा था। इससे बोगी में चढ़ने वाले यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और अफरा-तफरी मच गई।
कुत्ते को बोगी में किसने बांधा, इसका कोई पता नहीं चल सका। उसका मालिक कहां गया, यह भी रहस्य बना रहा। यात्रियों ने तुरंत रेल प्रशासन को इस अजीब स्थिति की जानकारी दी। मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल और स्टेशन स्टाफ ने कुत्ते को सुरक्षित तरीके से बोगी से बाहर निकाला।
करीब 30 मिनट की देरी के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस घटना ने रेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। यात्रियों ने मांग की है कि स्टेशन पर निगरानी और चेकिंग व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

More From Author

प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित चीन यात्रा से सुधर सकते हैं रिश्ते, लेकिन टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर चीन की सख्ती बनी चुनौती

बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया होगी शुरू, एक सप्ताह में जारी होगी नई गाइडलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:18 am, May 7, 2026
temperature icon 22°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 75%
Visibility: 2.8 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 51% 1005 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 6 mph 50% 1007 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 36% 1008 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
37°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 17% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 21% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 8 mph 31% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 13 mph 46% 1006 mb 0 cm