समस्तीपुर, 10 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) ज़िले के खानपुर थाना क्षेत्र के ताल गरहा पंचायत में बिजली ट्रांसफार्मर की चिंगारी से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि ब्रह्मदेव पासवान (35) बीती रात अपने घर से बाहर निकलकर ट्रांसफार्मर के पास पेशाब करने गए थे।

उसी दौरान ट्रांसफार्मर से निकली तेज़ चिंगारी उनके शरीर पर गिर गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। मृतक के पिता जगदीश पासवान ने बताया कि ब्रह्मदेव घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी और छह पुत्रियों को छोड़ गए हैं।

