समस्तीपुर में मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, पारदर्शी मतगणना की तैयारी पूरी

समस्तीपुर, 11 नवंबर (समस्तीपुर डेस्क) बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी और दक्षतापूर्वक सम्पन्न कराने की दिशा में समस्तीपुर जिला प्रशासन ने एक अहम पहल की है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार मंगलवार को संत कबीर महाविद्यालय, समस्तीपुर में मतगणना कर्मियों का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


प्रशिक्षण दो पालियों में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों के ARO, काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट और काउंटिंग ऑब्जर्वर सहित बड़ी संख्या में कर्मियों ने भाग लिया। कुल 321 ऑब्जर्वर, 390 असिस्टेंट और 435 सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में कर्मियों को ETBPS (Electronically Transmitted Postal Ballot System) और पोस्टल बैलट की गणना प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी व व्यवहारिक जानकारी दी गई। मतगणना के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, मानक प्रोटोकॉल और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उपायों पर भी जोर दिया गया।
प्रशिक्षण का संचालन मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव और तनवीर आलम ने किया, जबकि जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी मनीष कृष्णा ने तकनीकी प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार ने पूरे प्रशिक्षण की बारीकी से निगरानी की।
इस प्रशिक्षण से मतगणना कर्मियों को प्रक्रिया की गहन समझ मिली, जिससे जिले में मतगणना कार्य सुव्यवस्थित, निष्पक्ष और त्रुटिहीन रूप से सम्पन्न हो सकेगा।

More From Author

समस्तीपुर में मतगणना की तैयारियां तेज: डीएम रोशन कुशवाहा ने वज्रगृह का किया निरीक्षण

बेतिया के रामनगर में 15 हजार मतदाताओं ने किया मतदान का बहिष्कार, विकास न मिलने पर जताया रोष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:58 pm, May 9, 2026
temperature icon 29°C
Mist
Humidity: 66 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 8 mph 41% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/29°°C 0.15 mm 67% 8 mph 46% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0.94 mm 100% 7 mph 58% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
26°/30°°C 0 mm 0% 11 mph 48% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/36°°C 0 mm 0% 12 mph 32% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 9 mph 24% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 23% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 7 mph 29% 1004 mb 0 cm