लाल किला ब्लास्ट के बाद दिल्ली में दहशत, फरार आतंकी की तलाश में 200 से अधिक टीमें तैनात

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (अशोक “अश्क”) दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके ने राजधानी को दहशत के साये में डाल दिया है। धमाके की जांच में नया खुलासा हुआ है कि एक आतंकी अब भी दिल्ली में फरार है। सूत्रों के मुताबिक, उसके पास लाल रंग की ईको स्पोर्ट्स कार है, जो सीसीटीवी फुटेज में धमाके से पहले और बाद में कई इलाकों में देखी गई है। इसके बाद से दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।


जांच में पता चला है कि जैश-ए-मोहम्मद का फरीदाबाद मॉड्यूल दिल्ली में सक्रिय था। संदिग्ध दो कारों—हरियाणा नंबर की आई-20 और लाल ईको स्पोर्ट्स से दिल्ली पहुंचे थे। आई-20 का इस्तेमाल लाल किले के पास धमाके के लिए किया गया, जबकि ईको स्पोर्ट्स अब भी फरार बताई जा रही है। दोनों गाड़ियां बदरपुर बॉर्डर से साथ दाखिल हुई थीं और चांदनी चौक पार्किंग में देखी गई थीं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि फरीदाबाद मॉड्यूल के सदस्य डॉक्टरों के नेटवर्क से जुड़े हैं। गिरफ्तार डॉ. शाहीन जैश की महिला विंग की प्रमुख बताई जा रही है, जो पाकिस्तान में जैश नेता सादिया अजहर मसूद की बहन है। शाहीन और डॉ. मुजम्मिल ने ‘सोशल सर्विस’ के नाम पर भारत में आतंकी नेटवर्क तैयार किया था।
धमाके से कुछ घंटे पहले ही फरीदाबाद के धौज इलाके से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट और असॉल्ट राइफलें बरामद हुई थीं, जिससे एजेंसियों की सतर्कता पर सवाल उठे हैं।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फरार आतंकी की तलाश में 200 से ज्यादा टीमें तैनात की गई हैं और सभी सीमाओं पर सघन चेकिंग जारी है।

More From Author

दक्षिण अफ्रीका के कोच शुक्री कॉनराड को भरोसा, स्पिन तिकड़ी से भारत को चुनौती देने का लक्ष्य

मोकामा में चुनाव परिणाम से पहले जश्न की तैयारी, अनंत सिंह और सूरजभान में टक्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:16 am, Aug 15, 2026
temperature icon 29°C
Clear
Humidity: 74 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 16%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:22 am
Sunset: 6:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 8% 9 mph 73% 1002 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 11% 11 mph 58% 1002 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
35°/35°°C 0.08 mm 13% 10 mph 49% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 7% 9 mph 49% 998 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 9% 8 mph 55% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 9% 8 mph 58% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0.01 mm 10% 7 mph 66% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 11% 6 mph 72% 999 mb 0 cm