पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर जताया आभार, जनता के स्नेह को बताया वास्तविक जीत

बक्सर, 15 नवम्बर (विक्रांत) डुमरांव विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद महागठबंधन प्रत्याशी सह पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने शनिवार दोपहर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक संदेश जारी किया। उन्होंने लिखा कि भले ही चुनाव परिणाम उनके पक्ष में नहीं आया, लेकिन जनता द्वारा मिला ऐतिहासिक समर्थन उनके लिए किसी बड़ी जीत से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि 77 हजार से अधिक मतों के साथ लोगों ने उन पर जो विश्वास प्रकट किया है, वह उनके सार्वजनिक जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है।


पूर्व विधायक ने महागठबंधन के सभी मतदाताओं तथा अपनी पार्टी के समर्थकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही चुनाव प्रचार के दौरान दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को भी विशेष धन्यवाद देते हुए लिखा कि उनकी निष्ठा और परिश्रम ने चुनावी संघर्ष को नई दिशा दी।
उन्होंने कहा कि हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन जनता के स्नेह ने उनके अंदर नई ऊर्जा भरी है और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी वे पहले की तरह जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।
डॉ. सिंह ने जोर देकर कहा कि उनका रिश्ता जनता से सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि वे हमेशा लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देते रहेंगे। उन्होंने डुमरांव के विकास और जनता की खुशहाली के लिए आजीवन समर्पित रहने का संकल्प दोहराया और कहा कि क्षेत्रवासियों का प्रेम ही उनकी वास्तविक जीत है।

More From Author

सरायरंजन में विजय कुमार चौधरी की शानदार जीत, फिर से खिला सियासी कमल

बिहार चुनाव: एनडीए की ऐतिहासिक जीत, कई सीटों पर कांटे की टक्कर; RJD में बढ़ी उठापटक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:18 am, Aug 15, 2026
temperature icon 30°C
Partly Cloudy
Humidity: 74 %
Pressure: 999 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 26%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:22 am
Sunset: 6:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 10% 9 mph 77% 999 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 11 mph 76% 1000 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 8% 13 mph 58% 1001 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/37°°C 0.01 mm 7% 12 mph 44% 999 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 4% 12 mph 47% 998 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 6% 9 mph 52% 998 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.01 mm 12% 8 mph 57% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0.12 mm 18% 5 mph 66% 999 mb 0 cm