बिहार में नई सरकार की रूपरेखा तय, नीतीश फिर से संभालेंगे कमान

पटना, 17 नवम्बर (पटना डेस्क) बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन की तैयारियां निर्णायक दौर में पहुंच गई हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर प्रदेश की बागडोर संभालेंगे। चुनाव में महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिलने के बाद भाजपा इस बार महिला डिप्टी सीएम का दांव भी खेल सकती है। पार्टी ने इस चुनाव में 13 महिलाओं को टिकट दिया था, जिनमें से 11 विजयी हुई हैं।


नई सरकार को लेकर गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच रविवार को अहम बैठक हुई। सूत्र बता रहे हैं कि मंगलवार तक भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से नेता चुना जाएगा। सीएम नीतीश ने सोमवार को कैबिनेट बैठक तलब की है, जिसके बाद वे इस्तीफा देकर राज्यपाल से नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह इसी सप्ताह, संभवत: बुधवार को होने की संभावना है।
मंत्रिमंडल गठन के फार्मूले के तहत प्रत्येक 5-6 विधायकों पर एक मंत्री पद दिए जाने की तैयारी है। इस हिसाब से जेडीयू के हिस्से में मुख्यमंत्री समेत लगभग 14 मंत्री आ सकते हैं, वहीं भाजपा के खाते से 16-17 मंत्री शामिल होने की संभावना है। एलजेपी(आरवी) के चिराग पासवान को डिप्टी सीएम पद का प्रस्ताव मिलने की चर्चा है, हालांकि वे केंद्र में मंत्री बने रहने के इच्छुक बताए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनके दल को तीन मंत्री पद मिल सकते हैं, जबकि हम और रालोमो को एक-एक स्थान दिए जाने की संभावना है।
इधर, रविवार को भी पटना में नीतीश कुमार से नेताओं और नव-निर्वाचित विधायकों की मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने उनसे भेंट की। वहीं, भाजपा और जेडीयू ने अपने विधायकों को सोमवार तक पटना में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।

More From Author

स्वतंत्रता सेनानी शंकर प्रसाद जायसवाल का निधन, भागलपुर में हुआ राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

नहीं बचा लालू का पारिवारिक किला: चुनाव की आंधी में ध्वस्त हुए सारे रिश्ते, साधु से तेज प्रताप और अब रोहिणी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:38 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 27% 1008 mb 0 cm