भिरहा में दर्दनाक सड़क हादसा, 18 वर्षीय युवक की मौत, शादी का माहौल मातम में बदला

समस्तीपुर, 20 नवम्बर (राजेश झा) रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा गांव के पास बुधवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 18 वर्षीय राकेश कुमार पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई इस दुर्घटना ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी, जबकि मृतक के परिजनों में कोहराम है।


बेगूसराय जिले के खोदाबांदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर कोठी वार्ड संख्या पाँच निवासी अशर्फी पासवान का पुत्र राकेश अपनी भांजी की शादी में शामिल होने भिरहा आया हुआ था। बताया जाता है कि देर रात वह किसी काम से मध्य विद्यालय भिरहा के पास सड़क पर निकला था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक फरार होने में सफल रहा।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।
कम उम्र में राकेश की असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। हंसी-खुशी भरा शादी समारोह कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि राकेश मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की तलाश जारी है।

More From Author

भारत-रूस ऊर्जा सहयोग पर पश्चिमी दबाव बेअसर, पुतिन-मोदी पर सबकी नज़र

रोसड़ा में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर जश्न, समर्थकों ने रंग-गुलाल और मिठाइयाँ बाँट मनाई खुशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:54 am, May 12, 2026
temperature icon 31°C
Sunny
Humidity: 51 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 18%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:06 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 9 mph 39% 1006 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 28% 1004 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0.02 mm 70% 9 mph 28% 1001 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
32°/35°°C 0.03 mm 89% 5 mph 42% 1001 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 11 mph 48% 1003 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 0% 11 mph 59% 1002 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 11 mph 63% 1002 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 0% 13 mph 57% 1004 mb 0 cm