रोटरी क्लब ने धूमधाम से मनाया चौथा स्थापना दिवस,डीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवा के लिए उठाए गए कई अहम कदम

गोपालगंज ( सेंट्रल डेस्क) शहर के जादोपुर चौक स्थित एक निजी होटल में रोटरी क्लब गोपालगंज का चौथा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के पूर्व गवर्नर डॉ. बिंदु सिंह उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा। दोनों अतिथियों ने मंच पर पहुंचकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। उनके साथ रोटरी के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. नर्मदेश्वर ओझा और जोन 16 के असिस्टेंट गवर्नर डॉ. अमरेश कुमार भी मंचासीन थे।


कार्यक्रम के आरंभ में क्लब के वर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन ई. विकास कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और पिछले सत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर क्लब के नए पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। डॉ. मनकेश्वर सिंह को अध्यक्ष, डॉ. सुशील कुमार सिंह को सचिव और प्रभु नाथ सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही क्लब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का गठन भी किया गया, जिसमें डॉ. रहमत अली, डॉ. शिवेंदु तिवारी, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. बी. कुमार, अजय सिंह, ई. विकास कुमार सिंह और विकास केडिया शामिल हुए।


डीएम पवन कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और आने वाले सत्र में जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने क्लब को कुछ ऐसे क्षेत्रों में काम करने का सुझाव दिया जहां सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी सरकार के प्रयासों को मजबूत कर सकती है।
मुख्य अतिथि डॉ. बिंदु सिंह ने रोटरी क्लब के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और बताया कि क्लब को चिकित्सा कार्यों के लिए ग्लोबल ग्रांट के तहत फंड उपलब्ध कराने में वे विशेष रुचि रखती हैं। वहीं, असिस्टेंट गवर्नर डॉ. अमरेश कुमार ने मोतियाबिंद से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों के लिए निशुल्क ऑपरेशन जारी रखने की घोषणा की।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मनकेश्वर सिंह ने आगामी सत्र में क्लब द्वारा किए जाने वाले प्रमुख कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन, स्कूलों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, उज्ज्वल दृष्टि योजना के तहत स्कूली बच्चों की आंखों की जांच और मुफ्त चश्मा वितरण, पौधारोपण अभियान, और विकलांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने जैसे कार्य किए जाएंगे। उन्होंने इन सभी प्रयासों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. सुशील कुमार सिंह ने किया, जबकि आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सदस्य मोहित कुमार गुप्ता की विशेष भूमिका रही।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब जोन 16 के असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन इकबाल राजा, रोटरी क्लब ऑफ बेतिया सेंट्रल, नरकटियागंज, सिवान संकल्प के प्रेसिडेंट, सचिव और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। जिले से जिला परिषद चेयरमैन सुभाष सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कौशल्या सिंह, डॉ. जसीमुद्दीन, डॉ. अभिषेक शेखर सिंह, एम.सी. मैथ्यू, सिवान से डॉ. शरद चौधरी, लायंस क्लब गोपालगंज के चार्टर प्रेसिडेंट शशि कुमार गुप्ता, लायंस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार, लायन परमात्मा सिंह, चार्टर्ड अकाउंटेंट अनूप कुमार शाश्वत, मंटू कुमार सिंह, मिथिलेश राय सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

More From Author

अनकापल्ली में अवैध एल्प्राज़ोलम फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹24 करोड़ की ड्रग्स जब्त

बिहार चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व विधायक देवनारायण रजक राजद में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:58 am, Jun 22, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 84 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 2.8 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 4% 5 mph 58% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 2% 2 mph 41% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
40°/42°°C 0.27 mm 20% 4 mph 28% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
39°/40°°C 0.01 mm 5% 5 mph 30% 996 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.1 mm 12% 9 mph 35% 997 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.03 mm 7% 13 mph 48% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 3% 8 mph 54% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 9 mph 60% 998 mb 0 cm