बेगूसराय में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार

पटना, 22 नवम्बर (पटना डेस्क) बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। छापेमारी के दौरान एक अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके कई साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से बड़ी संख्या में हथियार, गोलियां, मैगजीन, नकदी, जेवर और वाहन बरामद किए गए।


एसपी मनीष कुमार ने बताया कि STF आर्म्स सेल पटना को गुप्त सूचना मिली थी कि शालिग्रामी गांव में अमित कुमार गुप्ता के घर पर कई अपराधी हथियारों की खरीद-बिक्री की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस, सशस्त्र बल और STF की टीम ने तत्काल छापेमारी की।
पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शिवदत्त राय घायल हो गया और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक देशी कारबाइन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पूछताछ में शिवदत्त राय ने बताया कि उसके साथी अमित कुमार गुप्ता, नवनीत कुमार, सोनू कुमार और तीन अन्य अपराधी भाग निकले। उसकी निशानदेही पर अमित कुमार के घर में तलाशी ली गई, जहां मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। तलाशी में एक कारबाइन, सात पिस्टल, अधनिर्मित रिवॉल्वर, 21 अधनिर्मित मैगजीन, नकद 3.7 लाख रुपये, सोना-चांदी के जेवर, दो मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा और 94 लीटर कोडिन सिरप बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मोबाइल FSL टीम ने तकनीकी जांच कर साक्ष्य संकलित किए। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। साहेबपुरकमाल थाना में कांड संख्या 328/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार शिवदत्त राय के विरुद्ध तेघड़ा थाना क्षेत्र में हत्या और हथियार से जुड़े कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।

More From Author

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए आए देश भर से छात्र किसी उत्सव से कम नहीं लग रहा, कुलपति ने भी किया निरीक्षण

नालन्दा में पिकअप वैन में छिपाकर ले जाई जा रही 3612 विदेशी शराब की बोतल जब्त, पुलिस ने दबोचा, दो तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:25 am, Sep 22, 2026
temperature icon 32°C
Cloudy
Humidity: 57 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 84%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 55% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 5 mph 53% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 58% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 50% 1007 mb 0 cm