सोशल मीडिया पर पीएम, सीएम और विधायक मैथिली ठाकुर पर आपत्तिजनक पोस्ट: आरोपी पंकज यादव जामनगर से गिरफ्तार

पटना, 23 नवम्बर (पटना डेस्क) सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सबसे कम उम्र में पहली बार विधायक बनी मैथिली ठाकुर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के उज्जैना गांव निवासी पंकज कुमार यादव के रूप में हुई है। वह इंस्टाग्राम पर “Pankaj Yadav Official” नाम से आईडी संचालित करता था।


दरभंगा पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह पंकज ने तीनों जनप्रतिनिधियों का आपत्तिजनक फोटो और रील बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। मामला सामने आते ही एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने साइबर थाना को तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। साइबर थानाध्यक्ष के बयान पर उसी रात केस दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई।
जांच के दौरान इंस्टाग्राम आईडी की लोकेशन गुजरात के जामनगर में ट्रेस हुई। इसके बाद दरभंगा पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क कर आवश्यक सूचना साझा की। लोकेशन की पुष्टि होते ही जामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंकज कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी और साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने की है।
एसएसपी ने बताया कि दरभंगा साइबर थाना की टीम आरोपी को लेकर वापस लौट रही है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, भ्रम फैलाने वाली या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि साइबर अपराधों पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अनुचित पोस्ट को प्रसारित होने से रोका जा सके।

More From Author

दरभंगा-मुजफ्फरपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

समस्तीपुर में भाकपा-माले की बैठक संपन्न, भूमिहीन गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:01 am, May 7, 2026
temperature icon 21°C
Patchy light rain with thunder
Humidity: 88 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 100%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
21°/28°°C 0 mm 0% 7 mph 63% 1006 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1007 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 42% 1008 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 6 mph 25% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 18% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 6 mph 18% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 28% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 13 mph 46% 1006 mb 0 cm