आपराधिक कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, व्यवसायी के खिलाफ मामला खारिज

नई दिल्ली, 25 नवम्बर (अशोक “अश्क”) सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक कानून के बढ़ते दुरुपयोग पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि व्यक्तिगत स्वार्थ और प्रतिशोध की भावना से दर्ज मामलों पर अदालतों को सजग रहना होगा। जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच गुवाहाटी के एक व्यवसायी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत दर्ज मामले की सुनवाई कर रही थी। पीटीआई के अनुसार, बेंच ने व्यवसायी के खिलाफ मामला रद्द करते हुए यह टिप्पणी की।


अदालत ने कहा कि शिकायत और साक्ष्यों के परीक्षण से यह स्पष्ट है कि व्यवसायी इंदर चंद बागड़ी के विरुद्ध धोखाधड़ी या आपराधिक विश्वासघात का कोई पुख्ता मामला स्थापित नहीं होता। कोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता जगदीश प्रसाद बागड़ी के पास विवादित संपत्ति के विक्रय विलेख को रद्द कराने या संविदात्मक अधिकारों के उल्लंघन पर हर्जाना मांगने के लिए दीवानी कानून के तहत पर्याप्त उपाय उपलब्ध हैं।
बेंच ने कहा कि आपराधिक कानून को आपसी रंजिश और प्रतिशोध का साधन नहीं बनने दिया जा सकता। अदालत के अनुसार, इंदर चंद बागड़ी के खिलाफ किसी भी प्रकार की आपराधिक मंशा सिद्ध नहीं होती और अभियोजन पक्ष के आरोप टिकने योग्य नहीं हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा बनाम भजन लाल (1992) के ऐतिहासिक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि वर्तमान अभियोजन दुर्भावनापूर्ण प्रतीत होता है, इसलिए इसे जारी रखना न तो न्यायोचित है और न ही न्याय के हित में।

More From Author

तिब्बत में चीन का तेजी से बढ़ता सैन्य विस्तार, भारत के लिए नई रणनीतिक चुनौती

भारत की अर्थव्यवस्था 4,000 अरब डॉलर पार करने की कगार पर: मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:30 am, May 12, 2026
temperature icon 29°C
Mist
Humidity: 66 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 15 mph
Wind Gust: 22 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:06 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 12 mph 52% 1005 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 9 mph 50% 1005 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 9 mph 41% 1005 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 9 mph 28% 1004 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
35°/39°°C 0.09 mm 33% 5 mph 29% 1000 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0.43 mm 67% 15 mph 55% 1001 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 10 mph 56% 1003 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 11 mph 63% 1002 mb 0 cm