समस्तीपुर, 27 नवम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर–पूसा पथ एवं समस्तीपुर–कर्पूरीग्राम स्टेशन के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 53A को हटाकर आरओबी और पहुँच पथ निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को संबंधित अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर यातायात संचालन के लिए वैकल्पिक मार्गों का चयन किया। निरीक्षण के बाद चार मार्गों को अस्थायी विकल्प के रूप में उपयोग की अनुमति दी गई है।

पहला मार्ग बड़े वाहनों के लिए निर्धारित किया गया है। पूसा की ओर से आने-जाने वाले बस और ट्रक इमली चौक से सुभाष चौक तक 5.5 मीटर चौड़े मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। छोटे वाहनों के लिए दो अलग मार्ग तय किए गए हैं—पूसा से आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन गुरगुरी चौक से शंभू पट्टी चौक तक जाएंगे, जबकि पूसा की दिशा में जाने वाले छोटे वाहन जेल चौक से गुरगुरी चौक होकर गुजरेंगे।तीसरा विकल्प पूसा से आने वाले छोटे वाहनों के लिए है, जो एलसी 55C होते हुए दूधपुरा चौक से शहर में प्रवेश करेंगे। यह मार्ग वन-वे रहेगा। चौथा मार्ग समस्तीपुर से पूसा जाने वाले छोटे वाहनों के लिए धर्मपुर चौक से एलसी 54C तक तय किया गया है, जो वन-वे व्यवस्था के तहत संचालित होगा।

