इस साल 16 दिसंबर से लगेगा खरमास, 14 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी मांगलिक कार्य; पूजा-पाठ और दान का जानें क्या है विशेष महत्व

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास की शुरुआत मानी जाती है। वर्ष 2025 में खरमास 16 दिसंबर से आरंभ होगा और 14 जनवरी 2026 को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ समाप्त हो जाएगा। इस एक माह की अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे सभी शुभ-मांगलिक कार्य पूरी तरह वर्जित रहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य जब धनु और मीन राशि में रहते हैं तो उनका तेज घट जाता है और देवगुरु बृहस्पति की शुभता भी कम हो जाती है। इसी कारण इस दौरान कोई नया शुभ कार्य आरंभ नहीं किया जाता।


खरमास को पूजा-पाठ, भक्ति और आध्यात्मिक साधना के लिए अत्यंत शुभ समय माना गया है। इस महीने भगवान सूर्य और भगवान विष्णु की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है। धार्मिक ग्रंथों के पाठ, भजन-कीर्तन और पवित्र नदियों में स्नान का भी इस अवधि में विशेष महत्व बताया गया है।
इस महीने में शादी, सगाई, गृह प्रवेश, नया व्यवसाय, नया वाहन या महंगी वस्तुएं खरीदने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। वहीं, प्रतिदिन पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन, दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सहायता को अत्यंत शुभ माना गया है। सनातन परंपरा में खरमास आध्यात्मिक उत्थान का विशेष काल माना जाता है।

More From Author

आरओबी निर्माण के लिए ट्रैफिक डायवर्ट, समस्तीपुर में चार वैकल्पिक मार्ग तय

बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की समीक्षा बैठक में फूटा गुस्सा, नेताओं ने कहा—‘गठबंधन ने डुबोई लाज, तेजस्वी जिम्मेदार’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:09 pm, May 7, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 52 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1005 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 9 mph 19% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 25% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 12 mph 42% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 10 mph 48% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 10 mph 42% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 11 mph 29% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 10 mph 21% 1005 mb 0 cm