
समस्तीपुर, 28 नवम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में जिला औकाफ कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष तारिक रहमान बॉबी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी वक्फ बोर्ड रजनीश कुमार राय भी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि उम्मीद (UMEED) पोर्टल पर चल रहे वक्फ रजिस्ट्रेशन को सुगम बनाने हेतु जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में विशेष कैंप लगाया जाएगा। निर्णय के अनुसार आगामी 29 नवम्बर शनिवार से कैंप प्रारंभ होगा, जहाँ वक्फ रजिस्ट्रेशन की सभी प्रक्रियाएँ त्वरित रूप से पूरी की जाएँगी।
बैठक में जिला औकाफ कमेटी के सचिव शकील रज़ा, उपाध्यक्ष आताउर रहमान, कारी मोतिउर रहमान, कोषाध्यक्ष आदिल रहमान खान, अधिवक्ता जया इस्माइल, अनवरूल उल हक खान, अनस रिज़वान, तनवीर उल इस्लाम, मौलाना नौशाद अली, अनवर आलम, शमशुद्दीन खान, मोहम्मद शब्बीर फरीदी, मोहम्मद अब्दुल सत्तार, मो. अंजार, मोहम्मद शब्बीर और असलम रज़ा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

