बिहार पुलिस पर बड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी! डीजीपी का हड़कंप मचाने वाला आदेश—‘अभद्रता की तो खैर नहीं’

पटना, 29 नवम्बर (पटना डेस्क) बिहार में पुलिस के दुर्व्यवहार की लगातार बढ़ती शिकायतों और हाल के विवादित मामलों ने आखिरकार पुलिस मुख्यालय को सख्त रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया है। डीजीपी विनय कुमार ने राज्य भर के सभी पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए साफ कहा है कि किसी भी नागरिक के साथ अभद्रता या दुर्व्यवहार करने वालों पर तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


दरअसल, हाल के दिनों में पटना के नदी थाना और कटिहार के बारसोई थाना में पुलिसकर्मियों के असभ्य व्यवहार की घटनाओं ने विभाग की छवि धूमिल कर दी थी। दोनों मामलों में संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया। इसके बाद ही डीजीपी ने चिट्ठी जारी कर पुलिसकर्मियों को शिष्टाचार और अनुशासन का पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा तभी बढ़ेगा, जब पुलिस सेंसिटिव और जिम्मेदार व्यवहार दिखाएगी।
24 नवंबर को हुई वेलफेयर फंड मीटिंग में भी बेहतर पुलिसिंग और जनता के प्रति संवेदनशील रवैये की जरूरत पर जोर दिया गया था। डीजीपी ने कहा कि कुछ अफसरों की हरकतें पूरे विभाग की छवि पर दाग लगा रही हैं, जिससे पुलिस-जनता के बीच कोऑपरेटिव माहौल कमजोर हो रहा है।
इसी कड़ी में 27 नवंबर को अपर पुलिस महानिदेशक ने सभी सीनियर अफसरों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ नागरिकों से तहजीब और इज्जत से बात करें। पत्र में साफ कहा गया है कि गाली-गलौज, दुर्व्यवहार या अनावश्यक बल प्रयोग की किसी भी घटना पर दोषियों की पहचान कर फौरन कार्रवाई की जाएगी। विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को हर स्थिति में संयम और धैर्य दिखाना अनिवार्य बताया गया है।

More From Author

दानापुर में ‘सिंडिकेट सम्राट’ का पर्दाफाश! पूर्व विधायक रीतलाल यादव पर ईडी की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

बिहार के वैज्ञानिक के शोध में एक चौंकानेवाली रिपोर्ट सामने आई है: शोध के मुताबिक स्तन दूध में पाया गया यूरेनियम, शिशुओं की सेहत पर मंडराया खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:38 am, Sep 23, 2026
temperature icon 28°C
Clear
Humidity: 74 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 5%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:45 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
26°/28°°C 0.8 mm 53% 6 mph 80% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0.04 mm 20% 8 mph 73% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0.02 mm 14% 13 mph 54% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.02 mm 11% 13 mph 49% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/32°°C 0.51 mm 30% 14 mph 68% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
26°/26°°C 0.03 mm 30% 11 mph 87% 1006 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 27% 13 mph 86% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
25°/25°°C 0.08 mm 36% 13 mph 89% 1005 mb 0 cm