जाम की गिरफ्त में समस्तीपुर की सड़कें! अवैध पार्किंग ने बढ़ाई दुर्घटनाओं का खतरा

समस्तीपुर, 30 नवम्बर (मोहम्मद जमशेद)समस्तीपुर शहर की सड़कों पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बढ़ती जा रही है। खासकर मोहनपुर रोड स्थित मॉल और मार्ट के पास यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है। वाहन एवं आमजन दोनों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


भाकपा माले के जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को सड़क का निरीक्षण करने के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पुलिस-प्रशासन केवल फूटपाथी दुकानदारों और झुग्गी-झोपड़ी वासियों को ही जिम्मेदार मानकर बुलडोजर से उजाड़ने में लगा है। यह पक्षपातपूर्ण कार्रवाई है और उजाड़े गए लोगों के पुनर्वास की मांग को लेकर संगठन अन्य समूहों के साथ निर्णायक संघर्ष करने को बाध्य होगा।
सिंह ने आगे कहा कि शहर के अधिकांश मुख्य मार्गों पर पार्किंग की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, और मॉल, मार्ट या दुकानों के पास वाहनों का सड़क पर पार्क होना आम बात हो गई है। इससे न केवल जाम बढ़ता है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने मांग की है कि सरकारी और निजी स्तर पर पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जाए और सड़क पर अवैध पार्किंग पर पूर्ण रोक लगाई जाए। अन्यथा भाकपा माले और अन्य संगठनों के साथ मिलकर सख्त आंदोलन किया जाएगा।

More From Author

“जीतकर भी हारोगे!” सुप्रीम कोर्ट का बड़ा धमाका, महाराष्ट्र में निकाय चुनाव तो होंगे, पर नतीजे ‘अस्थायी’, OBC आरक्षण पर सस्पेंस

बिजली के तार से लगा करंट, समस्तीपुर में ट्रक बन गया आग का गोला, चालक की मौत, खलासी झुलसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:42 pm, Feb 4, 2026
temperature icon 20°C
Mist
Humidity: 73 %
Pressure: 1018 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 6:31 am
Sunset: 5:36 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
14°/16°°C 0 mm 0% 8 mph 60% 1018 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
13°/14°°C 0 mm 0% 8 mph 64% 1017 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/12°°C 0 mm 0% 7 mph 66% 1017 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/16°°C 0 mm 0% 8 mph 59% 1019 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
19°/24°°C 0 mm 0% 10 mph 36% 1020 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 13 mph 23% 1016 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
20°/26°°C 0 mm 0% 11 mph 30% 1015 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
16°/18°°C 0 mm 0% 8 mph 45% 1017 mb 0 cm