‘सेफ ड्राइव’ लिखे ट्रक ने लगाई मौत की दौड़! मोतिहारी में बेकाबू रफ्तार ने चार गाड़ियाँ रौंदी, पाँच की मौत, आठ घायल

पटना, 01 दिसम्बर (पटना डेस्क) मोतिहारी के कोटवा में रविवार दोपहर हुए दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहशत और आक्रोश की आग में झोंक दिया। एनएच-28 पर दीपउ मोड़ के पास एक तेज़ रफ्तार, 22 टायर वाले बेकाबू ट्रक ने ऑटो समेत चार गाड़ियों को रौंद दिया। भीषण टक्कर में पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही चीख-पुकार और भगदड़ मच गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 12:30 बजे कई बाइक सवार, ई-रिक्शा और पैदल यात्री सड़क पार करने के लिए खड़े थे। तभी विपरीत दिशा से आया अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए सीधा भीड़ पर चढ़ गया। टक्कर इतनी भयावह थी कि कई वाहन ट्रक के पहियों में फँस गए और कुछ दूर तक घिसटते रहे। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रक के आगे “Safe Drive, Save Life” लिखा साफ दिखाई दे रहा है, मानो यह संदेश हादसे के बीच कड़वी विडंबना बन गया हो।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच-28 पर हंगामा किया, कई वाहनों में तोड़-फोड़ की और एनएचएआई की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। बढ़ते तनाव को देखते हुए एक दर्जन से अधिक थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराने की कोशिश में जुट गई।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि दीपउ मोड़ पर हादसे आम बात बन चुके हैं। लोग वर्षों से यहाँ अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। रविवार का यह खून से सना हादसा उनकी उपेक्षा की दर्दनाक कीमत बन गया।

More From Author

पटना का ‘मनहूस बंगला’! 39 हार्डिंग रोड फिर से चर्चा में: राबड़ी देवी को मिला नया आवास, नेताओं के राजनीतिक करियर डूबने की कहानी सुर्खियों में

तेज रफ्तार ने ली ‘दुल्हन के चाचा’ की जान: मोबाइल पर बातें करते बस ड्राइवर ने उड़ा दी बारातियों से भरी बस, 1 की मौत, 32 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:13 pm, May 9, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 52 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
39°/40°°C 0 mm 0% 10 mph 20% 1002 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/37°°C 0.15 mm 67% 8 mph 31% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.05 mm 57% 11 mph 36% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 8 mph 46% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 9 mph 51% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 14 mph 44% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 15 mph 31% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 24% 1005 mb 0 cm