हर घर तिरंगा…80 वें जश्न ए आजादी को पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया…भामाशाह सम्मान से सम्मानित हुए जिले के तीन टॉप करदाता…पढ़ें पूरी खबर

आपदा प्रबंधन मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, पूर्णिया जिला श्री रत्नेश सदा ने इंदिरा गांधी स्टेडियम पूर्णिया में किया ध्वजारोहण।

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को मुख्य समारोह स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम पूर्णिया में आपदा प्रबंधन मंत्री‌ बिहार सरकार-सह -प्रभारी मंत्री पूर्णिया जिला रत्नेश सादा द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया।

प्रभारी मंत्री द्वारा सलामी गारद का निरीक्षण किया गया ।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने जिलावासियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा पूर्णिया जिले के चौमुखी विकास के लिए किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने आम नागरिकों को राष्ट्रीय हित में सक्रिय योगदान देने तथा आपदा संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं कर्मियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिले के टॉप-03 Non-Corporate व्यवसायियों (करदाताओं)
सीपी बजाज,मां दुर्गे मोटर, मोहनलाल एंड सन्स,को “भामाशाह सम्मान” से सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले- 04 स्वास्थ्य कर्मी क्रमशः

01:- किरण देवी, एएनएम स्वास्थ्य उपकेंद्र झालरी, रुपौली को प्रति सत्र औसतन 33 गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण करते हुए U-Win पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि से संबंधित उत्कृष्ट कार्य हेतु ,

प्रतिमा कुमारी,एएनएम स्वास्थ्य उपकेंद्र दुबैली, डगरूआ को प्रति सत्र औसतन 24 गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण करते हुए U-win पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि से संबंधित उत्कृष्ट कार्य को लेकर,

03:-अरविना खातून, आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य उप केंद्र सोतीभाग,बायसी ने 138 लाभार्थियों को उत्प्रेरित कर विभिन्न स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

04:-तनुजा परवीन आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य उपकेंद्र झुन्नी इस्तमबरार प्रखंड के०नगर द्वारा कुल 113 लाभार्थियों को उत्प्रेरित कर विभिन्न स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है । प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रभारी मंत्री द्वारा अभियान बसेरा अंतर्गत तीन सुयोग्य लाभुकों को सरकारी भूमि की बंदोबस्ती का प्रमाण पत्र हस्तगत कराया गया।

खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्णिया के अमन वर्मा,पिता डॉ एस ०के० वर्मा,सदर पूर्णिया ने नेपाल में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय तेनजिंग “हिलेरी एवरेस्ट मैराथन” में शानदार प्रदर्शन कर जिले और देश का नाम बढ़ाया है।प्रभारी मंत्री द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अर्चना कुमारी,प्रधानाध्यापिका मध्य विद्यालय उफरैल, सुनीत कुमार प्रभारी प्रधानाध्यापक आ० म० विद्यालय बिरौली रूपौली, ज्योति कुमारी प्रधान शिक्षिका प्रा०वि० विद्यालय इकबाल प्रसाद टोला मजगामा कसबा,पुशन कुमार,सहायक शिक्षक बाल भारती उ०वि० विद्यालय सिरसी धमदाहा द्वारा विद्यालयों में श्रेष्ठ कार्य तथा विद्यालय संचालक, प्रबंधन,स्वच्छता एवं पठन-पाठन आदि में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गुड सेमेरिटन के तहत सड़क दुर्घटना में घायलों की सेवा प्रदान करने वाले जितेंद्र कुमार सा० सिंघिया थाना श्रीनगर जिला पूर्णिया द्वारा दिनांक 26 जुलाई 2026 को रात्रि में अपने निजी काम से कटिहार जा रहे थे।तभी जाने के क्रम में जैसे ही यह फ्लाॅर मिल के पीछे पहुंचे तो देख की एक कार मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया जिससे उस पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।ये तुरंत अपना वाहन रोककर जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए ले गए तथा उसका इलाज कराया और जख्मी के परिजनों को सूचित किया गया तीनों जख्मी वर्तमान में इलाजरत है

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर परेड के बेहतर संचालन हेतु

प्रथम परेड कमांडर सार्जेंट अंकिता कुमारी को प्रथम, जिला पुलिस महिला द्वितीय पुरस्कार,सोनाली कुमारी।
तीसरा पुरस्कार भारत स्काउट गाइड कनक दास को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किए जाने से उपस्थित जनसमुदाय में उत्साह एवं गौरव का वातावरण रहा।

इस अवसर पर आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया, दिनेश कुमार,पुलिस महानिरीक्षक,जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया, विधायक,कसबा एवं पूर्णिया सदर,उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता, माननीय मेयर सहित जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य एवं भारी संख्या में महिला एवं पुरुष दर्शक गण उपस्थित थे.

More From Author

दिल्ली में सीजेपी का जोरदार प्रदर्शन से बढ़ी हलचल…आर या पार की लड़ाई के मूड ने सीजेपी,26 हजार केंद्रीय जवान तैनात.. जंतर-मंतर जाने वाली सभी मार्ग अवरुद्ध…दिल्ली की 57 मेट्रो स्टेशन,बिहार की 6 और पूरे देश की 250 ट्रेनें रद्द…पढ़ें पूरी खबर

नहीं रहे नाना पाटेकर..आ गए मेरे मौत का तमाशा देखने…एक मच्छड़ आदमी को हिजड़ा बना देता है… कैसा नाम है काला..सुनकर ही घिन आती है…जैसे अनगिनत डायलॉग हमेशा याद रहेंगे…पढ़ें पूरी खबर

बैंकों से नीलम पत्र वादों के निष्पादन की सही जानकारी के लिए बैंकों को नोटिस जारी करें…आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल दिनेश कुमार ने नीलामपत्र वाद को लेकर की गई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

पूर्णिया:-15 अगस्त(राजेश कुमार झा)शिक्षिका पत्नी को गोली मारकर हत्या करने के आरोप में फरार चल रहे पति राजकुमार यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:09 pm, Oct 12, 2026
temperature icon 32°C
Overcast
Humidity: 50 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 92%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:46 am
Sunset: 5:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 15% 7 mph 65% 1013 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 16% 5 mph 65% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 16% 4 mph 66% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 16% 4 mph 65% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 18% 4 mph 71% 1016 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 12% 3 mph 61% 1016 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 11% 5 mph 56% 1013 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 14% 5 mph 63% 1013 mb 0 cm