पटना में ‘बुलडोज़र की गड़गड़ाहट’! 1 दिसंबर से मेगा क्लीन ऑपरेशन शुरू: गुमटियाँ टूटीं, झोपड़ियाँ हटीं, दोबारा कब्जा करने पर सीधा FIR

पटना, 01 दिसम्बर (पटना डेस्क) राजधानी पटना में आज से अतिक्रमण पर सबसे बड़ा अभियान शुरू हो गया है। शहर की मुख्य सड़कों, बाजारों और फुटपाथों पर कब्जा जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का भारी डंडा चला। 9 विशेष टीमों के साथ जिला प्रशासन और पुलिस ने मिलकर अभियान को युद्धस्तर पर शुरू किया, जो पटना नगर निगम के 6 अंचलों के अलावा दानापुर, फुलवारीशरीफ और खगौल में एक साथ चल रहा है।
डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने साफ़ निर्देश दिया है कि अभियान में बाधा डालने वालों पर तुरंत सख्त कार्रवाई होगी और दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।


अभियान की शुरुआत दानापुर के सगुना मोड़ से खगौल रोड आरके पुरम तक “टाउन क्लीन ऑपरेशन” के रूप में हुई। बुलडोज़र की गड़गड़ाहट से सड़क किनारे बनी झोपड़ियाँ, गुमटियाँ और अवैध ढांचे पलभर में मलबे में तब्दील हो गए। घंटों चले इस ऑपरेशन में सड़क को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया।
ईओ पंकज कुमार ने कहा कि पूरे नगर को स्वच्छ, सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त बनाना लक्ष्य है। यह अभियान 1 से 6 दिसंबर और फिर 11 से 20 दिसंबर तक दो चरणों में चलेगा। स्थायी अतिक्रमण पर 20 हजार और अस्थायी पर 5 हजार रुपए तक जुर्माना लगाया जाएगा।
गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा, पटना जंक्शन, बोरिंग रोड, कंकड़बाग, राजापुर पुल, अशोक राजपथ, अटल पथ, जेपी गंगा पथ, राजा बाजार, सगुना मोड़ समेत सभी प्रमुख क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। फुटपाथों, सर्विस रोड, अस्पतालों के आसपास और अवैध पार्किंग पर विशेष सख्ती रहेगी।
अभियान की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, महिला पुलिस, निगम अधिकारी, सफाई कर्मी और वीडियोग्राफर की टीमें तैनात हैं। माइकिंग के बाद ही कार्रवाई होगी और हर ऑपरेशन की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी।
डीएम ने फॉलोअप टीमों को नियमित निगरानी का आदेश दिया है, ताकि हटाए गए अतिक्रमण दोबारा न लौटें। पूरी कार्रवाई 31 दिसंबर तक जारी रहेगी और डीएम प्रतिदिन समीक्षा करेंगे।
पटना में आज से साफ संदेश अतिक्रमण हटाओ, नहीं तो कानून का डंडा खाओ!

More From Author

‘दितवाह’ का कहर बिहार तक! 7 जिलों में घना कोहरा, तापमान तेजी से गिरा नीचे, दूसरे सप्ताह से शीतलहर का अलर्ट

भोला टॉकीज चौक पर ROB निर्माण कार्य प्रारंभ, पूल बनेगा या नहीं बनेगा इस पर लगा फुल स्टॉप, स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:48 am, Aug 14, 2026
temperature icon 30°C
Clear
Humidity: 69 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 20%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:22 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 14% 9 mph 72% 1000 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.03 mm 20% 13 mph 75% 1002 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0.01 mm 12% 16 mph 62% 1002 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 8% 16 mph 50% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 6% 15 mph 48% 997 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 13% 13 mph 55% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0.03 mm 16% 12 mph 62% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 10 mph 73% 1000 mb 0 cm