नालंदा में दलितों के समर्थन में खड़े हुए सांसद पप्पू यादव, बुलडोजर के सामने भी करेंगे विरोध

नालंदा, 02 दिसंबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनंदननगर गांव में दलित परिवारों की आपबीती सुनने पहुंचे पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने जोरदार चेतावनी दी कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किसी भी गरीब का घर तोड़ना घोर अन्याय है। सांसद ने कहा कि सरकार पहले इन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन और घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दे, उसके बाद ही कोई कार्रवाई हो।पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान सांसद ने उनकी समस्याएं सुनीं और प्रत्येक परिवार को 10-10 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक मदद दी।

उन्होंने आगे यह भी घोषणा की कि इन परिवारों की बेटियों के विवाह के समय सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।सांसद पप्पू यादव ने नालंदा जिला प्रशासन और डीएम से तत्काल बातचीत कर न्यायोचित समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि दलित परिवारों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुनर्वास, अस्थायी आवास, राशन, पानी व बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।इस दौरान स्थानीय नेता दानवीर ने भी सरकार की कार्यशैली की कड़ी आलोचना की। सांसद ने दलित समुदाय के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया, जिससे उनके दर्द और संघर्ष को साझा करने का संदेश मिला। मौके पर सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। इस घटनाक्रम ने स्थानीय और राजनीतिक स्तर पर यह स्पष्ट संदेश दिया कि पीड़ितों की आवाज़ अब सड़क से संसद तक पहुँचेगी।

More From Author

समस्तीपुर के छात्रों ने खेल और संगीत में बिखेरा जलवा, विश्वविद्यालय और राज्य स्तर पर मिलेगा मंच

वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, हर्षौल्लास के साथ मनाया गया प्रथम राष्ट्रपति का जन्मदिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:20 pm, Feb 4, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1017 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 18 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:31 am
Sunset: 5:36 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
18°/20°°C 0 mm 0% 8 mph 48% 1017 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
16°/17°°C 0 mm 0% 8 mph 54% 1017 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
13°/15°°C 0 mm 0% 8 mph 57% 1016 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/13°°C 0 mm 0% 7 mph 63% 1016 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/16°°C 0 mm 0% 9 mph 61% 1018 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
19°/24°°C 0 mm 0% 12 mph 37% 1019 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 13 mph 25% 1016 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
20°/26°°C 0 mm 0% 11 mph 32% 1014 mb 0 cm