तेजस्वी का ‘दिल्ली मिशन’ दोबारा सक्रिय! अचानक उड़ान से सियासी हलचल तेज, चुप्पी ने बढ़ाई अटकलें

पटना, 03 दिसम्बर, (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मंगलवार की देर शाम सदन की कार्यवाही समाप्त होते ही तेजस्वी सीधे पटना एयरपोर्ट पहुंचे और एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली निकल गए। उनके इस क्रमिक और अचानक दौरे ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है, क्योंकि यह एक सप्ताह के भीतर उनकी दूसरी दिल्ली यात्रा है।

हालांकि यात्रा का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।एयरपोर्ट पर मौजूद पत्रकारों ने लगातार उनसे सवाल दागे, पर तेजस्वी ने पूरी तरह चुप्पी साधे रखी। न कोई बयान, न कोई संकेत सिर्फ़ मौन। विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद से तेजस्वी का यह बदला हुआ व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले वे मीडिया से खुलकर संवाद करते थे, लेकिन अब लगातार दूरी बनाए हुए हैं।तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री और दोनों बच्चे कात्यायनी और इराज पहले ही दिल्ली जा चुके हैं और वहीं रह रहे हैं। ऐसे में तेजस्वी की लगातार दिल्ली यात्राएं सियासी सरगर्मी को और बढ़ा रही हैं। इससे पहले 27 नवंबर को भी वे बिना किसी स्पष्ट कारण के दिल्ली गए थे, जिसके बाद से अटकलों का बाजार गर्म है।दिल्ली रवाना होने से कुछ घंटे पहले ही तेजस्वी ने विधानसभा में नए स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार को बधाई देते हुए जोरदार भाषण दिया था। उन्होंने कहा था, “हम यहां रस्म निभाने नहीं, बिहार को अव्वल बनाने आए हैं। सरकार भटकेगी, तो विपक्ष आईना दिखाएगा।” सदन में उनके तेवर और एयरपोर्ट पर उनका मौन दोनों ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर तेजस्वी का यह ‘दिल्ली मिशन’ किस दिशा में इशारा कर रहा है।

More From Author

बीपीएससी ने किया स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, 7,279 पदों पर होगी नियुक्ति

छपरा के मांझी में देर रात गोलियों की गड़गड़ाहट! शराब माफियाओं से हुआ मुठभेड़, कुख्यात तस्कर अजय राय जख्मी, एक ने मौके पर किया सरेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:48 pm, May 6, 2026
temperature icon 27°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 70 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 34% 1006 mb 0 cm